रेलवे स्टेशन में 102 यात्रियों से 10 हजार से अधिक का जुर्माना वसूल!

More than 10 thousand fine charged from 102 passengers in railway station!
रेलवे स्टेशन में 102 यात्रियों से 10 हजार से अधिक का जुर्माना वसूल!
रेलवे स्टेशन में 102 यात्रियों से 10 हजार से अधिक का जुर्माना वसूल!

डिजिटल डेस्क | जबलपुर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से आज शुक्रवार को जबलपुर रेल्वे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्री गाड़ियों, रेलवे स्टेशन एवं मुसाफिर खाना पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान सभी यात्रियों को अपने मुँह पर मास्क लगाने की हिदायत दी गई तथा यात्रा के दौरान मास्क लगाये रखने, समय-समय पर साबुन से हाथ धोने अथवा सेनिटाइजर का उपयोग करने, एक दूसरे से दूरी बनाये रखने की समझाईश दी गई।

रेल सुरक्षा बल द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने रेलवे स्टेशन पर आज विशेष चेकिंग अभियान के तहत 102 यात्रियों से मास्क न पहनने के लिये दोषी पाए जाने पर 10 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Created On :   3 April 2021 8:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story