मुंबई के डिब्बा वालों ने संजय दत्त-सुनील शेट्टी से मांगी मदद

Mumbai coaches sought help from Sanjay Dutt-Sunil Shetty
मुंबई के डिब्बा वालों ने संजय दत्त-सुनील शेट्टी से मांगी मदद
मुंबई के डिब्बा वालों ने संजय दत्त-सुनील शेट्टी से मांगी मदद

डिजिटल  डेस्क, मुंबई। कोरोनाकाल में लॉकडाउन के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रहे मुंबई के डिब्बे वालों ने सुप्रसिद्ध अभिनेता संजय दत्त और सुनील शेट्टी मदद की गुहार लगाई है। मुंबई के डिब्बे वाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तलेकर ने दोनों अभिनेताओं से आर्थिक मदद करने का आग्रह किया है। बुधवार को तलेकर ने  कहा कि राज्य के वस्त्रद्योग मंत्री तथा मुंबई शहर के पालकमंत्री असलम शेख के साथ मिलकर दत्त और शेट्टी ने डिब्बे वालों को राशन किट उपलब्ध करा रहे हैं लेकिन डिब्बे वालों के घर में बुजुर्ग माता-पिता हैं। उनके इलाज के लिए हम लोगों को पैसे की जरूरत पड़ती है। इसलिए यदि दत्त और शेट्टी डिब्बे वालों को थोड़ी आर्थिक मदद करेंगे तो हमारे लिए बेहतर होगा।

तलेकर ने कहा कि आने वाले समय में स्कूल खुलेंगे। डिब्बे वालों के बच्चों को स्कूल बैग और किताबों की जरूरत पड़ेगी। इसलिए हमने दोनों अभिनेताओं से बच्चों को स्कूल बैग और शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराने का आह्वान किया है। तलेकर ने कहा कि दत्त और शेट्टी मिलकर डिब्बे वालों को राशन किट उपलब्ध करा रहे हैं। पिछले महीने मंत्री शेख ने डिब्बे वालों को लगभग तीन हजार राशन किट उपलब्ध कराया था। जिसका वितरण पुणे में डिब्बे वालों के गांव जाकर किया गया था। अब शेख के साथ अभिनेता दत्त और शेट्टी भी मदद के लिए जुड़ गए हैं। इसलिए हमें उम्मीद है कि वह लोग मिलकर हमारी मदद करेंगे। तलेकर ने कहा कि मुंबई में कोरोना संकट में लॉकडाउन के बाद से डिब्बे वालों की निजी दफ्तरों में भोजन पहुंचाने की सेवा बंद है। जिसके कारण मार्च महीने से वेतन नहीं मिल सका है। मुंबई में 5 हजार डिब्बे वाले हर रोज लगभग 2 लाख लोगों के दफ्तरों में डिब्बे पहुंचाते थे। 
 

Created On :   15 July 2020 12:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story