कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी द्वारा राष्ट्रीय मत्स्य दिवस का आयोजन किया गया!

National Fisheries Day was organized by Krishi Vigyan Kendra, Seoni!
कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी द्वारा राष्ट्रीय मत्स्य दिवस का आयोजन किया गया!
कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी द्वारा राष्ट्रीय मत्स्य दिवस का आयोजन किया गया!

डिजिटल डेस्क | सिवनी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एन.के.सिंह के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगाठ के अवसर पर भारत सरकार द्वारा अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विगत 10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य दिवस का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम में सिवनी जिले के प्रगतिशील किसान तथा मुख्य वक्ता के रूप में उपसंचालक मत्स्य श्री किशोर मरावी द्वारा मछली पालन पर तकनीकी ज्ञान जैसे कि मछली उत्पादन हेतु तालाब का निर्माण, मछलियों के लिये संतुलित भोजन तथा विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के बारे में विस्तार से किसानों को अवगत कराया गया।

आपके द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत विभिन्न लाभार्थियों को सब्सिडी के माध्यम से मछलीपालन कर अपनी आय को दोगुना करने हेतु प्रेरित किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एन.के.सिंह ने बताया कि किसान भाई कृषि के साथ-साथ मछली पालन कर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकते है। डॉ. के.पी.एस. सैनी द्वारा मछलियों की विभिन्न प्रकार की प्रजातियों में होने वाले रोग एवं प्रबंधन के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गयी साथ ही बताया गया कि किसान भाई पशुपालन के साथ-साथ खाली पडी पडती जमीन में जो उपजाउ योग्य नहीं है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत सब्सिडी का लाभ लेकर मछली पालन कर निश्चित तौर पर अपनी आय को दोगुना कर सकते है। कार्यक्रम में 45 कृषकों ने भाग लिया।

Created On :   13 July 2021 9:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story