- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- 21 मई को जिले के प्रवास पर रहेंगे...
21 मई को जिले के प्रवास पर रहेंगे खनिज एवं श्रम मंत्री श्री सिंह जिले में कोविड को लेकर आयोजित क्राईसिस मैनेजमेन्ट की बैठक में होंगे शामिल!
By - Aditya Upadhyaya |21 May 2021 5:53 AM GMT
21 मई को जिले के प्रवास पर रहेंगे खनिज एवं श्रम मंत्री श्री सिंह जिले में कोविड को लेकर आयोजित क्राईसिस मैनेजमेन्ट की बैठक में होंगे शामिल!
डिजिटल डेस्क | कटनी प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह शुक्रवार को जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री श्री सिंह 21 मई को प्रातः 9.30 बजे पन्ना जिले से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे कटनी पहुंचेंगे।
कटनी में मंत्री श्री सिंह कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिये जिला, नगर पालिका, परिषद्, विकासखण्ड स्तरीय आपदा प्रबंधन समूह की बैठक लेंगे।
इस बैठक में जिला क्राईसिस मैनेजमेन्ट के ग्रुप के सदस्य कलेक्टर कार्यालय से बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य समस्त आपदा प्रबंधन समूह के साथ ही वीसी के माध्यम से बैठक आयोजित होगी।
जिले में आयोजित आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के पश्चात मंत्री श्री सिंह अपरान्ह 2.30 बजे कटनी से पन्ना के लिये प्रस्थान करेंगे।
Created On :   21 May 2021 9:07 AM GMT
Next Story