एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया आज से प्रारंभ!

The recruitment process of teachers for Eklavya Adarsh Residential Schools starts today!
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया आज से प्रारंभ!
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया आज से प्रारंभ!

डिजिटल डेस्क | सतना जनजातीय कार्य मंत्रालय अपनी स्वायत्त संस्था नेशनल एज्यूकेशन सोसायटी फॉर ट्रायबल स्टूडेंट्स के माध्यम से देश के 17 राज्यों में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में शिक्षकों के रिक्त 3479 पदों को भरेंगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होगी। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने जानकारी देते हुये बताया कि प्राचार्य, उप प्राचार्य, पीजीटी तथा टीजीटी के चार विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए केन्द्रीयकृत कम्प्यूटर आधारित परीक्षा होगी।

उसके बाद संबंधित राज्यों द्वारा साक्षात्कार (टीजीटी को छोड़कर) लिया जायेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश में प्राचार्य-32, उपप्राचार्य-32, पोस्ट गेज्यूएट टीचर 625, ट्रेड ग्रेज्यूट टीचर 590 कुल रिक्त 1279 पदों पर भर्ती की जायेगी।

उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त करने के लिए पोर्टल 1 अप्रैल 2021 से 30 अप्रैल 2021 तक खुला रहेंगा। परीक्षा जून के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। पोर्टल के ब्यौरे तथा अंतिम तिथियों के लिए वेबसाइट recruitment.https://nta.ac.in और https://tribal.nic.in देख सकते है।

Created On :   1 April 2021 8:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story