जिले में अब तक कुल 156.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज 28 जून को जिले में दर्ज की गई 7.2 मिलीमीटर औसत वर्षा!

डिजिटल डेस्क | कटनी जिले में 1 जून से 28 जून 2021 तक 156.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गतवर्ष इस अवधि में 145.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। गौरतलब है कि जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1124.4 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1 जून से 28 जून 2021 तक तहसीलवार जिले के वर्षामापी केन्द्र कटनी में 86.4 मिलीमीटर, रीठी में 109.2, बड़वारा में 173.0, बरही में 315.0, विजयराघवगढ़ में 220.0, बहोरीबंद में 160.6, स्लीमनाबाद में 95.0 और वर्षामापी केन्द्र ढीमरखेड़ा 104.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटों में 7.2 मिलीमीटर औसत वर्षा जिले में बीते 24 घंटे में जिले की तहसीलों के वर्षामापी केन्द्रों मे औसतन 7.2 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज हुई। जिसमें तहसीलवार 28 जून को हुई वास्तविक वर्षा के अनुसार कटनी में निरंक, रीठी में 1.5, बड़वारा में निरंक, बरही में निरंक, विजयराघवगढ़ में 3.5, बहोरीबंद में 50.3, स्लीमनाबाद में निरंक और ढीमरखेड़ा में 2.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।

Created On :   29 Jun 2021 8:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story