- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- शिक्षक भर्ती के दस्तावेज सत्यापन का...
शिक्षक भर्ती के दस्तावेज सत्यापन का कार्य स्थगित!
By - Aditya Upadhyaya |16 April 2021 5:05 AM GMT
शिक्षक भर्ती के दस्तावेज सत्यापन का कार्य स्थगित!
डिजिटल डेस्क | सतना आयुक्त लोक शिक्षण ने बताया कि उच्च माध्यमिक, माध्यमिक शिक्षक भर्ती के दस्तावेज के सत्यापन का कार्य प्रचलन में था। किन्तु कोरोना महामारी के संक्रमण में अत्यधिक वृद्धि होने के कारण सत्यापन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सक्रंमित होने तथा प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगाये जाने से सत्यापन कार्य किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है।
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेशानुसार दस्तावेज के कार्य को 16 अप्रैल से 5 मई 2021 तक स्थगित कर दिया गया है।
5 मई को संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के उपरांत दस्तावेज सत्यापन के लिये नई तिथि से अवगत कराया जायेगा।
Created On :   16 April 2021 9:16 AM GMT
Next Story