उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: 'हमारे और मायावती जी के संबंध 2019 में...', क्या यूपी चुनाव के लिए फिर साथ आएंगे अखिलेश यादव और मायावती

हमारे और मायावती जी के संबंध 2019 में..., क्या यूपी चुनाव के लिए फिर साथ आएंगे अखिलेश यादव और मायावती
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। राज्य में चुनाव जीतने के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष पूरी ताकत झोंक रही हैं।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। राज्य में चुनाव जीतने के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष पूरी ताकत झोंक रही हैं। हालांकि, इससे पहले सियासी गलियारों में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर को लेकर हलचल तेज हो गई है। दरअसल , यूपी में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार द्वारा छतरी लगाने का फैसला लिया है। इसे लेकर अब समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, "अब आप सोचिए 9 साल जिस सरकार ने जिस सरकार ने आरक्षण लूटा हो, हक मारा हो, वो अब बाबा साहेब की प्रतिमा पर छतरी लगाने जा रहे हैं।"

अखिलेश यादव ने मायावती को लेकर की चर्चा

इस दौरान अखिलेश यादव ने कानपुर में मीडिया से यूपी चुनाव 2027 को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती से गठबंधन करने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे और उनके बीच संबंध 2019 में रहे हैं। हम आज भी उनके समाज के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि PDA की लड़ाई उनकी ही पार्टी लड़ रही है और बीजेपी अब चुनावी दिखावा कर रही है।

जब मीडिया ने अखिलेश यादव से सवाल पूछा कि मायावती कहती हैं कि अखिलेश यादव को दलितों से प्रेम नहीं वे सिर्फ दिखावा करते हैं। इस पर अखिलेश यादव ने कहा, “हमारे और मायावती जी के संबंध 2019 में भी रहे हैं, उनके समाज के लिए हम लोग लड़ रहे हैं और हम ही वो हैं जिन्होंने उनके बाद बाबा साहेब की प्रतिमा लगवाई।"

योगी सरकार और बीजेपी पर साधा निशाना

इसके अलावा अखिलेश यादव ने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेश की योगी सरकार को निशाने पर लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि गरीबों को सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है और न समय से मिल पा रहा है। पुलिस सिस्टम भी बर्बाद कर दिया। फिर अपने अंदाज में कहा कि बुरे दिन बस जाने वाले हैं।

इस दौरान सपा चीफ ने बीजेपी सरकार पर आरक्षण छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने 9 सालों तक दलितों का हक मारा हो और अब वही सरकार बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर छतरी लगवा रही है। यही नहीं उन्होने आगे कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा अगर बाबा साहेब की प्रतिमा किसी ने तोड़ी तो वो बीजेपी के लोग हैं।

Created On :   9 April 2026 8:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story