उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी का जनपद मुरादाबाद भ्रमण

मुख्यमंत्री योगी का जनपद मुरादाबाद भ्रमण
  • उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय, मुरादाबाद का शिलान्यास
  • जनपद मीरजापुर के मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय,
  • मीरजापुर का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय, मुरादाबाद का शिलान्यास किया। उन्होंने जनपद मीरजापुर के मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय, मीरजापुर का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जनपद मुरादाबाद के विकास की 513.35 करोड़ रुपये लागत की 112 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाभी, प्रमाण पत्र, डेमो चेक, आयुष्मान कार्ड तथा स्मार्ट फोन प्रदान किये।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जनपद मुरादाबाद में विश्वविद्यालय के साथ ही 513 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है। होली के पहले मुरादाबादवासियों के लिए यह उपहार लेकर वह यहां आए हैं। इसके साथ ही मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी सम्पन्न हो रहा है। मुरादाबाद में बनने वाला राज्य विश्वविद्यालय यहां की दशकों पुरानी मांग थी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 50 एकड़ भू-भाग प्रदान किया है। दोनों विश्वविद्यालयों के लिए पहले चरण में 180-180 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। द्वितीय चरण में इसे और विस्तार देकर वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद मुरादाबाद अपने हस्तशिल्प तथा कारीगरी के लिए विख्यात है। हमारी सरकार ने लोक कल्याण संकल्प पत्र में घोषणा की थी कि हर कमिश्नरी में एक राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। मुरादाबाद तथा मीरजापुर में राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास से यह कार्य पूर्ण होने जा रहा है। कल ही उन्होंने देवीपाटन मंडल में एक विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी है।

मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद के राज्य विश्वविद्यालय का नाम गुरु जम्भेश्वर के नाम पर करने की घोषणा करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय मुरादाबाद के हस्तशिल्प को नई पहचान देगा। मुरादाबाद में ब्रास का विश्व स्तरीय काम हो रहा है। यह जनपद एक्सपोर्ट का नया सेन्टर बना है। अकेले मुरादाबाद से 06 हजार करोड़ रुपये का निर्यात हो रहा है। यह जनपद ओ०डी०ओ०पी० के माध्यम से उत्तर प्रदेश को नई पहचान दे रहा है। प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि आत्म निर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए हमें अपने हस्तशिल्पियों, कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करना होगा, उन्हें आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ाना होगा। हमें अपने युवाओं को स्टार्टअप के लिए प्रेरित करना होगा। उन्हें इस प्रकार का मंच देना होगा। यह विश्वविद्यालय इनके लिए आधारशिला का कार्य करेगा।

हर मण्डल में एक-एक विश्वविद्यालय बनाने का हमारा संकल्प था। इसके साथ ही, प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 22 निजी क्षेत्र के विश्वविद्यालय बनाए गए हैं। इसके लिए एक नीति भी बनाई गई है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जनपद मुरादाबाद में विश्वविद्यालय के साथ ही 513 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है। होली के पहले मुरादाबादवासियों के लिए यह उपहार लेकर वह यहां आए हैं। इसके साथ ही मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी सम्पन्न हो रहा है। मुरादाबाद में बनने वाला राज्य विश्वविद्यालय यहां की दशकों पुरानी मांग थी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 50 एकड़ भू-भाग प्रदान किया है। दोनों विश्वविद्यालयों के लिए पहले चरण में 180-180 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। द्वितीय चरण में इसे और विस्तार देकर वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद मुरादाबाद अपने हस्तशिल्प तथा कारीगरी के लिए विख्यात है। हमारी सरकार ने लोक कल्याण संकल्प पत्र में घोषणा की थी कि हर कमिश्नरी में एक राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। मुरादाबाद तथा मीरजापुर में राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास से यह कार्य पूर्ण होने जा रहा है। कल ही उन्होंने देवीपाटन मंडल में एक विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी है।

मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद के राज्य विश्वविद्यालय का नाम गुरु जम्भेश्वर के नाम पर करने की घोषणा करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय मुरादाबाद के हस्तशिल्प को नई पहचान देगा। मुरादाबाद में ब्रास का विश्व स्तरीय काम हो रहा है। यह जनपद एक्सपोर्ट का नया सेन्टर बना है। अकेले मुरादाबाद से 06 हजार करोड़ रुपये का निर्यात हो रहा है। यह जनपद ओ०डी०ओ०पी० के माध्यम से उत्तर प्रदेश को नई पहचान दे रहा है। प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि आत्म निर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए हमें अपने हस्तशिल्पियों, कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करना होगा, उन्हें आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ाना होगा। हमें अपने युवाओं को स्टार्टअप के लिए प्रेरित करना होगा। उन्हें इस प्रकार का मंच देना होगा। यह विश्वविद्यालय इनके लिए आधारशिला का कार्य करेगा। हर मण्डल में एक-एक विश्वविद्यालय बनाने का हमारा संकल्प था। इसके साथ ही, प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 22 निजी क्षेत्र के विश्वविद्यालय बनाए गए हैं। इसके लिए एक नीति भी बनाई गई है। दंगे होते थे। राज्य के नौजवानों के सामने पहचान का संकट आ गया था। विकास कार्यों में भाई-भतीजा बाद हावी हो गया था। उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का राज्य था, यह अपनी पहचान का मोहताज हो गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़े हैं। विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश चाहिए। विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित मुरादाबाद तथा विकसित मीरजापुर चाहिए। इसके लिए अच्छी शिक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। हमारे नए विश्वविद्यालय अच्छी शिक्षा का केन्द्र बनेंगे। हमारे मेडिकल कॉलेज अच्छे स्वास्थ्य के केन्द्र बनेंगे। प्रदेश सरकार की नीतियों से सभी जनपदों में निवेश आ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने इस वर्ष 19 फरवरी को जनपद सम्भल में कल्कि धाम का शिलान्यास किया, वहीं लखनऊ में साढ़े 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का शिलान्यास भी किया। इन प्रस्तावों से 35 लाख नौजवानों को नौकरी की गारन्टी मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार रोजगार भी दे रही है और विकास भी कर रही है। मुरादाबाद में एयरपोर्ट तैयार हो चुका है। अब मुरादाबाद भी हवाई सेवा से जुड़ चुका है। मुरादाबाद के पास अपना हाईवे है। यहां से कुछ ही दूरी पर गंगा एक्सप्रेस-वे जा रहा है। इससे प्रयागराज की दूरी कम होगी। प्रदेश में युवाओं के लिए आजीविका है, तो आस्था का सम्मान भी है। अयोध्या में 05 सदी का इन्तजार समाप्त हुआ है। डबल इंजन सरकार ने अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला को विराजमान करने का कार्य भी किया है।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Created On :   16 March 2024 4:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story