- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद...
राम मंदिर चंदा चोरी केस: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ट्रस्ट को तुरंत हटाने की मांग की, आध्यात्मिक गुरु स्वामी ज्ञानानंद ने किया पलटवार

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राम मंदिर चंदा चोरी का विवाद अब सीईओ की नियुक्ति और ट्रस्ट में नियुक्ति तक जा पहुंचा है। आपको बता दें शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राम मंदिर ट्रस्ट और सीईओ की नियुक्ति पर तीखा हमला किया। उनके बयान से सीईओ नियुक्ति की प्रक्रिया पर नया विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने सीईओ की नियुक्ति के लिए निकाली गई वैंकेसी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, जब ट्रस्ट का गठन किया जा रहा था, तब कोई वैकेंसी क्यों नहीं निकाली? उन्होंने आगे कहा सिर्फ लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है। ट्रस्ट वहीं करेगा जो पहले से तय है। उन्होंने ट्रस्ट पर धन हेराफेरी के आरोप लगाते हुए ट्र्स्ट को तुरंत हटाने की मांग की। आपको बता दें चंदा चोरी के बाद कई दानदाताओं ने ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट पर आरोप लगाए जाने पर आध्यात्मिक गुरु स्वामी ज्ञानानंद ने पलटवार करते हुए कहा इसके बारे में कुछ कहना वर्तमान में ठीक नहीं होगा। लक्ष्मी जी के 4 बेटे हैं धर्म, अग्नि, राजा और चोर। ये हर घर में रहते हैं, दूसरे के धन को छीनना नहीं चाहिए।
आध्यात्मिक नेता देवकीनंदन ठाकुर ने मीडिया से कहा भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए एक सनातन बोर्ड की स्थापना आवश्यक है। मैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और सभी विपक्षी हस्तियों से अपील करूंगा कि यदि आप वास्तव में हमारी भलाई और सनातनी समुदाय के कल्याण की कामना करते हैं, तो कृपया सरकार से एक सनातन बोर्ड स्थापित करने का आग्रह करें, मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाए, इन संसाधनों का उपयोग निर्माण के लिए किया जाना चाहिए, मुफ्त अस्पताल और गुरुकुल, जिससे अगली पीढ़ी के लिए भविष्य सुरक्षित हो सके।
यह भी पढ़े -प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा - श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तत्काल बर्खास्त हो, ट्रस्ट में असली राम भक्तों की हो नियुक्ति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा जो घटना हुई है उससे मुझे भी बहुत दुख हुआ है लेकिन जिस प्रकार से सरकार और ट्रस्ट लोग काम कर रहे हैं ऐसी घटना दोबारा न हो उस पर भी काम हो रहा है और साथ ही साथ चाहे वो छोटे हो और बड़े हो जो भी दोषी हो सख्त से सख्त कार्रवाई उन पर होनी चाहिए और होगी।
Created On :   15 July 2026 10:41 AM IST










