नमामि गंगे प्रोजक्ट में ट्रांसफार्मर फटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से लोग झुलसे, मौत का आंकड़ा 15 तक पहुंचा

By - Juhi Verma |19 July 2023 11:03 AM GMT
डिजिटल डेस्क, चमोली। चमोली में नमामि गंगे प्रोजक्ट में एक बड़ा हादसा हुआ है। खबर है कि करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। हादसे का कारण ट्रांसफार्मर का फटना बताया जा रहा है। हादसे की वजह से मौत के आंकड़े में भी लगातार इजाफा होने का अंदेशा है।
इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताते हुए न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। एसपी चमोली परमेंद्र डोभाल ने जानकारी दी है कि चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफॉर्मर फटने से 10 लोगों की मौत हो गई है। घटना में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Created On :   19 July 2023 7:31 AM GMT
Next Story