जमा होने शुरु हुए 2000 रुपये के नोट, बढ़ा नकली नोटों का डर, जमा करने से पहले ऐसे करें पहचान

जमा होने शुरु हुए 2000 रुपये के नोट, बढ़ा नकली नोटों का डर, जमा करने से पहले ऐसे करें पहचान
  • नकली गिरोह का भंडाफोड़
  • 500 रु. के असली नोट की पहचान करें

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। 2000 के नोट बंद होने के ऐलान के बाद आज से नोटों के जमा होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब आप बैंक में जाकर 2000 का नोट जमा कर, उसे बदल सकते हैं। लेकिन इस बीच आपको नकली नोट लेने और देने वालों दोनों से सावधान रहना होगा। बिहार में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है जो एक लाख से ज्यादा के 2000 के नोट छाप चुका था। और, उसे बैंक में खपाने की पूरी कोशिश में था। इस घटना के बाद पुलिस को ये भी अंदेशा है कि 2000 के नकली नोट बैंक न पहुंचे साथ ही अगर आप भी बैंक के अलावा किसी अन्य जगह से नोट बदल कर पांच सौ का नोट लेते हैं तो सावधानी बरतें। हो सकता है नकली नोट बनाने वाले गिरोह आपको 2000 के बदले 500-500 के नकली नोट टिका दें।

दरअसल, बिहार पुलिस ने राजधानी पटना में एक नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बीते सोमवार ( 22 मई ) को छापेमारी की। जिसमें पुलिस को 1 लाख 77 हजार के नकली नोट मिले। खबरें हैं कि, ये गिरोह नकली नोट छापकर असली से बदल रहा था। जिसकी सूचना पटना पुलिस को मिली। जिसको देखते हुए पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ना शुरू कर दिया। जिसमें बताया जा रहा है कि ये नकली काम ग्रुप में चल रहा था और लोगों को भ्रम में डालकर नकली रुपये को असली में तब्दील करने का काम कर रहे थे। लेकिन तमाम पैंतरेबाजी पुलिस के सामने नहीं चल पाई और प्रशासन ने नकली गिरोह को धर दबोचा है। पटना पुलिस ने इन लोगों से सावधानी बरतने की बात कही है। इस नकली गिरोह के चंगुल में फंसने से पहले जानिए 2000 एवं 500 के नोटों के असली और नकली के बीच का अतंर।

2000 रुपये के असली नोट की पहचान कैसे करें?

  • 2000 के नोट का साइज 66mm x 166mm है, बंद होने जा रहे इस नोट में कलर जियोमैट्रिकल पैटर्न आगे-पीछे की तरफ अलाइन किया गया है।
  • महात्मा गांधी की फोटो के साथ ही एक सेफ्टी थ्रेड दिया गया है। जिस पर भारत और इंडिया लिखा हुआ है। नोट झुकाने पर यह थ्रेड हरे से नीला होता है।
  • नोट के पीछे वाले हिस्से पर मंगलयान की तस्वीर है।
  • नोट के दाईं तरफ देखने पर अशोक स्तंभ नजर आएगा, नेत्रहीनों के लिए अशोक स्तंभ और महात्मा गांधी की तस्वीर में उभार दिया गया है।
  • अंकों में तो 2,000 दर्ज है ही, गुप्त रूप से 2,000 रुपये की इमेज भी बनी है। नोट पर एक इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क भी है।
  • महात्मा गांधी के चित्र के दाईं ओर देखें तो गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज दिखेगा जिसके साथ गवर्नर के साइ और आरबीआई का सिंबल भी है।

500 के असली नोट की पहचान कैसे करें?

  • 500 रुपये के नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ ही आरबीआई गर्वनर का साइन होगी।
  • नोट पर लाला किले की तस्वीर छपी होगी।
  • 500 रुपये के नोट का रंग बेस कलर स्टोन ग्रे का होगा और उसका डिजाइन जियोमेट्रिक पैटर्न जैसी होगी।
  • 500 रुपये के नोट का आकार 63 मिमी x 150 मिमी होगा।
  • नोट पर देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक 500 रु लिखा होगा।
  • नोट में महात्मा गांधी की फोटो केंद्र यानी सेंटर में होगी।
  • 500 रुपये के नोट को झुकाने पर नोट में स्थित हरे रंग का धागा नीला हो जाता है।

Created On :   23 May 2023 6:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story