Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 03 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
03 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 3 May 2025 12:46 PM IST

    हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी हत्या मामला कर्नाटक पुलिस ने 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया

    हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या मामले में कर्नाटक पुलिस ने आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विभाग द्वारा गिरफ्तारियों को औपचारिक रूप देने और शनिवार को बाद में इसकी आधिकारिक घोषणा किए जाने की संभावना है।

  • 3 May 2025 12:40 PM IST

    पीएम मोदी को तेजस्वी यादव का पत्र बहुजन सरोकारों की जीत दर्शाता है मनोज झा

    केंद्र सरकार की ओर से जाति-जनगणना कराने के फैसले के बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से पीएम मोदी को लिखे पत्र पर आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि यह बहुजन सरोकारों की जीत है। शनिवार को आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जो पत्र पीएम मोदी को लिखा है, हमें इस पत्र के मर्म को समझने की जरूरत है। यह बहुजन सरोकारों की जीत को दर्शाता है। जाति-जनगणना कराने की पहल लालू प्रसाद यादव, मुलायम सिंह और शरद यादव ने की। अब तेजस्वी यादव जैसे नेताओं ने इसे मजबूत किया। सच तो यह है कि जिस तरह से केंद्र सरकार की ओर से जाति-जनगणना कराने को लेकर घोषणा की गई है, यह सिर्फ घोषणाओं तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए। मनोज झा ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में पीएम मोदी से प्रतिबद्धता दिखाने के लिए घोषणाओं पर अमल करने की जरूरत पर जोर देने को कहा है।

  • 3 May 2025 12:30 PM IST

    चन्नी के बयान पर सपा नेता उदयवीर सिंह ने कहा, ‘सेना पर सवाल उठाने का किसी को हक नहीं’

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगे जाने के बाद से विवाद खड़ा हो गया है। इंडी अलायंस में शामिल समाजवादी पार्टी ने भी उनके बयानों पर असहमति जताई है। सपा के वरिष्ठ नेता उदयवीर सिंह ने कहा कि किसी को हक नहीं है कि वह सेना पर सवाल उठाए। सेना पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।

  • 3 May 2025 12:21 PM IST

    संभल सीओ अनुज चौधरी समेत तीन सर्किलों के बदले गए सीओ, नए चेहरों को कमान

    यूपी के संभल जिले में पुलिस प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने तीन सर्किलों में क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्तर पर तबादले करते हुए नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जानकारी के अनुसार, संभल सर्किल के प्रभारी सीओ अनुज चौधरी का स्थानांतरण कर उन्हें चंदौसी सर्किल की कमान सौंपी गई। वर्तमान में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी आलोक भाटी को संभल सर्किल का नया सीओ बनाया गया है। संभल सीओ हाल ही में होली-जुमे को लेकर एक बयान देकर चर्चा में आए थे। 

  • 3 May 2025 12:15 PM IST

    भारत को 2047 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ बनने का लक्ष्य रखना चाहिए किरण मजूमदार शॉ

    ग्लोबल बिजनेस लीडर और बायोकॉन फाउंडर किरण मजूमदार शॉ ने कहा कि मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर देश के सकल घरेलू उत्पाद में 20 बिलियन डॉलर का योगदान देता है। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने के अनुरूप 2047 तक 100 बिलियन डॉलर और अंततः 1 ट्रिलियन डॉलर की ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ का लक्ष्य रखना चाहिए।

  • 3 May 2025 12:05 PM IST

    चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर भड़की भाजपा, पात्रा बोले- ‘कांग्रेस वर्किंग कमेटी अब पीडब्ल्यूसी’

    भाजपा सांसद संबित पात्रा ने शनिवार को कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि जिस सर्जिकल स्ट्राइक ने पूरे पाकिस्तान में खलबली मचा दी थी, जिस सर्जिकल स्ट्राइक को पाकिस्तानी के सभी सैन्य अधिकारियों ने स्वीकार किया था, अब उसके सबूत मांगकर चरणजीत सिंह ने यह साबित कर दिया है कि 'कांग्रेस वर्किंग कमेटी' (सीडब्ल्यूसी) अब पीडब्ल्यूसी यानी 'पाकिस्तान वर्किंग कमेटी' में तब्दील हो चुकी है। यह सिर्फ बाहर से सीडब्ल्यूसी दिखती है, जबकि अंदर से यह पूरी तरह पीडब्ल्यूसी है।

  • 3 May 2025 12:00 PM IST

    यूपी की मछली मंडी में छापा

    यूपी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मछली मंडी में छापा मारा। यहां आठ ट्रकों में रखी मछलियों की जांच की। ट्रक में 90 टन मछलियां रखी हैं। इनकी कीमत 54 लाख रुपये से ज्यादा है। 

  • 3 May 2025 11:50 AM IST

    भारत ने पाकिस्तान से वस्तुओं के आयात-निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थक आतंवादियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से भारत ने कई बड़े और ठोस कदम उठाए हैं। वहीं अब भारत ने पाकिस्तान से वस्तुओं के आयात-निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

  • 3 May 2025 11:40 AM IST

    सड़क हादसे में रिटायर्ड फ्लाइट लेफ्टिनेंट की मौत

    सलेमपुर-देवरिया फोरलेन पर शनिवार को एक सड़क हादसे में खुखुंदू थानाक्षेत्र के मुंडेरा चौराहा पर एयर फोर्स के सेवानिवृत्त फ्लाइंग लेफ्टिनेंट नरेश मिश्र की मौत हो गई। वह घर से स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के सोनूघाट जा रहे थे, कार ने जोरदार टक्कर मार दी। 

  • 3 May 2025 11:30 AM IST

    संभल के चर्चित CO अनुज चौधरी का तबादला

    जिले में पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा किए गए स्थानांतरण आदेश के तहत सीओ चंदौसी अनुज चौधरी का तबादला चंदौसी के लिए कर दिया गया है। अब उनकी जगह प्रशिक्षु आईपीएस आलोक भाटी को संभल का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।

Created On :   3 May 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story