Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 03 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
03 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 3 May 2025 11:20 AM IST

    हिंदू एक्टिविस्ट सुहास शेट्टी हत्याकांड में अब तक 8 गिरफ्तार

    दक्षिण कन्नडा जिले के मंगलुरु शहर में हिंदू एक्टिविस्ट सुहास शेट्टी हत्याकांड में पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सुहास फाजिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और उस पर अपराध के कई दूसरे मामले भी चल रहे थे। 

  • 3 May 2025 11:11 AM IST

    सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी से दो करोड़ रुपए की ठगी

    सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी से साइबर ठगों ने वाट्सएप ग्रुप बनाकर शेयर मार्केट में पैसा लगाने का झांसा देकर दो करोड़ रुपये की ठगी कर ली। गांव लालपुर निवासी भूपेंद्र सिंह नौसेना में अधिकारी थे। एक साल पहले रिटायर्ड हुए थे। 

  • 3 May 2025 11:00 AM IST

    जम्मू कश्मीर और गुजरात में लगे भूकंप के झटके

    गुजरात और जम्मू कश्मीर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गुजरात में इंस्टीट्यूट ऑफ सिसमोलॉजी रीसर्च (ISR) ने इसकी जानकारी दी है। कुछ घंटे पहले उत्तरी गुजरात में 3.4 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।

  • 3 May 2025 10:50 AM IST

    अमूल के बाद अब पराग ने भी बढ़ाए दूध के दाम

    देशभर में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हाल ही में अमूल और मदर डेयरी के बाद अब उत्तर प्रदेश की प्रमुख दुग्ध आपूर्ति संस्था लखनऊ दुग्ध संघ (पराग) ने भी अपने दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। नई कीमतें शनिवार से लागू हो गई हैं।

  • 3 May 2025 10:41 AM IST

    सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर चरणजीत चन्नी ने दी सफाई

    कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर एक बार फिर से सवाल खड़े किए हैं।लेकिन, जब उनके बयान के बाद से विवाद छिड़ा तो उन्होंने इस पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि बातों को इधर-उधर मत घुमाइये। वहीं बीजेपी ने चन्नी के बयान को लेकर कांग्रेस का घेराव किया है।

  • 3 May 2025 10:30 AM IST

    सोने की कीमत गिरी

    सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं। आज (03 मई 2025, शनिवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में महज 90 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 88,350 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।

  • 3 May 2025 10:20 AM IST

    चांदी की कीमत स्थिर

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी की कीमतों में राहत देखने को मिल रही है। बात करें चांदी की इसमें फिर से तेजी देखने को मिली है। इसमें बीते दिन के मुकाबले करीब 2000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में आज सिल्वर का रेट 109,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

  • 3 May 2025 10:11 AM IST

    कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट

    आज गुड़गांव में पेट्रोल और डीजल 08-08 पैसे की बढ़त के साथ क्रमश: 95.10 रुपए और डीजल 87.96 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं जयपुर में पेट्रोल 31 पैसे बढ़कर 104.72 रुपए और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 90.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, भुवनेश्वर में पेट्रोल 62 पैसे कम होकर 100.93 रुपए और डीजल 60 पैसे घटकर 92.51 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 

  • 3 May 2025 10:00 AM IST

    कच्चे तेल की कीमत गिरी

    अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (03 मई 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 58.96 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। हालांकि, बीते दिन भी इसमें गिरावट देखी गई थी और यह 58.92 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचा था।

  • 3 May 2025 9:57 AM IST

    छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री का कांग्रेस पर बड़ा आरोप

    छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस जिस तरीके से बयान दे रही है वो उचित नहीं है। पहलगाम की घटना के बाद जिस तत्परता से भारत सरकार ने कार्रवाई की हैं वो ऐतिहासिक और क्रांतिकारी है। अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। कांग्रेस के नेता बार-बार सेना के मनोबल को तोड़ने का काम करते हैं, जवानों की बहादुरी को हतोत्साहित करने का काम करते हैं। वास्तविकता ये है कि इनकी नीयत में खोट है, इनके मन में पाप है।

Created On :   3 May 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story