Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 01 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 1 Nov 2025 8:37 PM IST

    सीएम नीतीश कुमार चुनावी रैलियां कर रहे, जनता उनसे जुड़ाव महसूस कर रही नीरज कुमार

    बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रदेशवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने बिहार के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस वीडियो संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष, विशेषकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पर तीखा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि बिहारी होना गौरव की बात है।

  • 1 Nov 2025 8:30 PM IST

    महाराष्ट्र गोवंडी में नारियल विक्रेता की बेरहमी से हत्या; नशे के लिए आरोपी ने चाकू से गला रेता, गिरफ्तार

    मुंबई के गोवंडी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना ने स्थानीय लोगों में सनसनी फैला दी है। 25 वर्षीय नारियल विक्रेता मीर कासिम एनुल नदाब की कथित तौर पर नशे की लत पूरी करने के लिए पैसे लूटने के इरादे से बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने चाकू से उसके सीने पर वार किया और गला रेत दिया।

  • 1 Nov 2025 8:14 PM IST

    'दिल की बात' कार्यक्रम पीएम मोदी को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, देश सेवा है सपना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 'दिल की बात' कार्यक्रम के तहत दिल की बीमारी से जूझने वाले और सफल इलाज करा चुके बच्चों से बातचीत की।

  • 1 Nov 2025 7:57 PM IST

    मध्य प्रदेश में बनेगा 25 साल का रोडमैप सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के भविष्य का आगामी 25 साल का रोडमैप बनेगा। उन्होंने राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित समारोह में विकसित मध्य प्रदेश दृष्टिपत्र का विमोचन करते हुए कहा कि विजन-2047 को लेकर हम सबकी मनोभावना है कि हम अपने प्रदेश के भविष्य का आगामी 25 वर्ष का रोडमैप बनाएं। हमारे यहां आठ एयरपोर्ट पहले से हैं और 9वें एयरपोर्ट का एयरपोर्ट अथॉरिटी के विपिन कुमार ने श्री गणेश किया है।

  • 1 Nov 2025 7:31 PM IST

    मेरे पास हजारों फर्जी वोटर्स की लिस्ट

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि उनके पास महाराष्ट्र के कल्याण, डोंबिवली, भिवंडी और पालघर के साढ़े 4 हजार मतदाताओं ने मालाबार हिल में भी मतदान किया था। इसकी पूरी लिस्ट मेरे पास है।

  • 1 Nov 2025 7:15 PM IST

    नीतीश कुमार चुनावी दूल्हा - अखिलेश यादव

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दरभंगा में हुई अपनी चुनावी सभा में सीएम नीतीश कुमार को चुनावी दूल्हा कहा। उन्होंने उनका नाम लिए बिना कहा कि वे भी जानते हैं कि वे सीएम नहीं बनेंगे। वे सिर्फ चुनावी दूल्हा हैं। इसलिए सिर्फ दूसरों को माला पहना रहे हैं। आप लोगों ने देखा होगा कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में जिन्हें लेकर चुनाव लड़ा, उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया, बिहार में भी ऐसा ही होने वाला है। 

  • 1 Nov 2025 6:56 PM IST

    रोहन बोपन्ना ने लिया संन्यास

    भारत के लीजेंड टेनिस प्लेयर रोहन बोपन्ना ने इंटरनेशनल टेनिस से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अपने करियर में दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले रोहन ने 45 साल की उम्र में टेनिस को अलविदा कह दिया है। उनके नाम टेनिस में सबसे उम्रदराज नंबर वन खिलाड़ी बनने का कीर्तिमान है।  

  • 1 Nov 2025 6:41 PM IST

    दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, दो टीआई हुए निलंबित

    मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हुई जनसुराज नेता दुलारचंद यादव की हत्या को लेकर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। काम में लापरवाही बरतने के आरोप में घोसवरी थाना अध्यक्ष मधुसूदन कुमार और भदौर थाना अध्यक्ष रविरंजन को निलंबित किया गया है।

  • 1 Nov 2025 6:25 PM IST

    पवन सिंह का केसारी लाल यादव को जवाब

    भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह आरजेडी नेता खेसारी लाल यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "15 साल पहले का बिहार देखिए, आज का बिहार देखिए, फर्क है या नहीं? क्या विकास है, क्या नहीं सब सामने दिख रहा है..." उन्होंने आगे कहा, "बिहारी कहलाना गर्व की बात है, हम बिहारी हैं, गर्व से बिहारी हैं।"

  • 1 Nov 2025 5:57 PM IST

    एशियाई युवा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन का मिला इनाम, बीएफआई मुक्केबाजों को दिया सम्मान

    बहरीन की राजधानी मनामा में आयोजित एशियाई युवा खेलों में भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। भारतीय दल ने कुल सात पदक जीते, जिसमें चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक थे। भारतीय मुक्केबाजी संघ ने शनिवार को युवा मुक्केबाजों को उनके शानदार प्रदर्शन करने के लिए राजधानी नई दिल्ली में सम्मानित किया। 

Created On :   1 Nov 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story