Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 13 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
13 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताज़ा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 13 Sept 2025 4:51 PM IST

    हम पर्यटन से लोगों को काम दे सकेंगे: थरुर

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "हम पर्यटन से लोगों को काम दे सकेंगे। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे हम विदेशी लोगों को भी अपनी जमीन की ओर आकर्षित कर पाएंगे। इसके लिए हमें कई होटल बनाने की जरूरत है।

  • 13 Sept 2025 4:31 PM IST

    पीएम मोदी ने दी नेपाल की प्रधानमंत्री को बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज मणिपुर की इस धरती से मैं नेपाल के मेरे साथियों से भी बात करूंगा। हिमालय की गोद में बसा नेपाल, भारत का एक मित्र है, करीबी दोस्त है। हम साझा इतिहास से जुड़े हैं। आस्था से जुड़े हैं। साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। मैं आज नेपाल में अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदवार संभालने पर 140 करोड़ भारतवासियों की ओर से श्रीमती सुशीला जी को हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि वे नेपाल में शांति, स्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी। नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में सुशीला जी का आना, महिला सशक्तिकरण का बहुत उत्तम उदाहरण है।

  • 13 Sept 2025 4:09 PM IST

    हमें मणिपुर की विकासवादी छवि को निरंतर मजबूत करना है: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मणिपुर की हजारों वर्ष पुरानी समृद्ध विरासत है। यहां संस्कृति की जड़ें मजबूत हैं, गहरी हैं। मणिपुर मां भारती के मुकुट पर सजा मुकुट रत्न है। इसलिए हमें मणिपुर की विकासवादी छवि को निरंतर मजबूत करना है। मणिपुर में किसी भी तरह की हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हिंसा हमारे पूर्वजों और हमारी भावी पीढ़ी के साथ भी बहुत बड़ा अन्याय है। इसलिए हमें मणिपुर को लगातार शांति और विकास के रास्ते पर आगे लेकर जाना है और मिलकर जाना है। भारत की आजादी की लड़ाई में, भारत की रक्षा में मणिपुर के योगदान से हमें प्रेरणा लेनी है। यह मणिपुर की ही धरती थी जहां भारतीय राष्ट्रीय सेना ने पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।

  • 13 Sept 2025 3:54 PM IST

    2014 से पहले मणिपुर की विकास दर 1% से भी कम थी: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आजादी के बाद देश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से के बड़े शहरों में विकास हुआ, वहां सपने पले, नौजवानों को नए मौके मिले। अब 21वीं सदी का ये समय 'ईस्ट' का है, 'नॉर्थ ईस्ट' का है। इसलिए मणिपुर के विकास को भारत सरकार ने निरंतर प्राथमिकता दी है। इसी का परिणाम है कि मणिपुर की विकास दर लगातार बढ़ रही है। 2014 से पहले मणिपुर की विकास दर 1% से भी कम थी। अब मणिपुर पहले से कई गुना तेजी से आगे बढ़ रहा है।

  • 13 Sept 2025 3:35 PM IST

    आज नॉर्थ ईस्ट पर्यटन का एक केंद्र बन गया है: संजय सेठ

    केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री मोदी के मणिपुर दौरे पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी हमेशा नॉर्थ ईस्ट के लोगों को प्राथमिकता देते आए हैं। हम सभी को निर्देश दिए जाते हैं कि कुछ महीने बाद नॉर्थ ईस्ट जाइए। पहले नॉर्थ ईस्ट की क्या स्थिति थी और आज नॉर्थ ईस्ट पर्यटन का एक केंद्र बन गया है। नॉर्थ ईस्ट भारत के विकास में एक बड़ा योगदान है।

  • 13 Sept 2025 2:56 PM IST

    पांढुर्ना के बाद छिंदवाड़ा में जेवर ठगी, चंदनगांव में दंपती से आठ लाख रुपए के जेवर उड़ाए

    पांढुर्ना के जैन मंदिर में गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे महिला से सात लाख रुपए जेवर लेकर भागे ठगों ने ढाई घंटे बाद छिंदवाड़ा के चंदनगांव हाउसिंग बोर्ड स्थित शिव मंदिर में आशीर्वाद कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक 72 वर्षीय मानिकराव इंगले को शिकार बनाया। ठगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बुजुर्ग के साथ उनके घर तक पहुंच गए।

  • 13 Sept 2025 2:45 PM IST

    एएसआई को बोलेरो से रौंदने वाले आरोपी को उम्र कैद

    माहुलझिर थाने में पदस्थ एएसआई नरेश शर्मा को बोलेरो वाहन से रौंदकर हत्या कर दी थी। वहीं गाड़ी की चपेट में आने से एक आरक्षक समेत दो लोगों को गंभीर चोट आई थी। हत्या के प्रकरण में जुन्नारदेव न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश महेन्द्र मांगोदिया ने आरोपी चालक काे हत्या का दोषी करार दिया है।

  • 13 Sept 2025 2:35 PM IST

    फांसी और जहर से महिला समेत चार लोगों की मौत

    कोतवाली, पांढुर्ना समेत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फांसी और जहर पीकर चार लोगों ने जान दे दी। मृतकाें में एक महिला भी शामिल है। पांढुर्ना के ग्राम घोघरी में मामा के घर रह रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला।

  • 13 Sept 2025 2:25 PM IST

    फर्जीवाड़ा..मृत महिला काे जीवित बताकर जमीन की करा ली रजिस्ट्री

    जुन्नारदेव में जमीन के दलालों ने एक मृत महिला को जीवित बताकर उसके स्थान पर दूसरी महिला को खड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री करा ली थी। पीड़ित पक्ष की शिकायत की जांच में मामला खुलकर सामने आया।

  • 13 Sept 2025 2:15 PM IST

    महंगा हुआ शपथ पत्र और अन्य दस्तावेज बनाना

    राजस्व और अन्य मामलों में लगने वाले दस्तावेजों के लिए लोगों को अब दो से पांच गुना ज्यादा पैसा खर्च करने होंगे। दरअसल, स्टांप शुल्क बढ़ाने से शपथ पत्र समेत अन्य दस्तावेज तैयार करने के लिए लोगों को अधिक पैसा देना पड़ रहा है।

Created On :   13 Sept 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story