Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 20 July 2025 12:45 AM IST
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी चौथे टेस्ट से पहले अर्शदीप सिंह चोटिल
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज के चौथे टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से पहले इंजर्ड हो गए हैं।
- 20 July 2025 12:33 AM IST
भारत-पाकिस्तान लीजेंड्स मैच पर बोलीं सपा सांसद रुचि वीरा, 'खेल और कला सीमाओं से परे'
समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने भारत-पाकिस्तान लीजेंड्स क्रिकेट मैच को लेकर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खेल और साहित्य जैसी चीजें कभी भी सीमाओं में बंधकर नहीं रहतीं। खेल अपनी जगह है, जबकि दोस्ती-दुश्मनी और राजनीतिक तनाव अपनी जगह।
- 19 July 2025 11:29 PM IST
भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका अहम - मनसुख मांडविया
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय वाराणसी में 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा' विषय पर 'युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन' आयोजित कर रहा है। इस दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बताया कि भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका अहम होने वाली है।
- 19 July 2025 11:24 PM IST
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा एनडीए के लिए प्रतिबद्ध जैकब खालिंग
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के सार्वजनिक भाषणों का पुरजोर बचाव किया है। उन्होंने यह भी कहा कि एसकेएम, एनडीए के प्रति प्रतिबद्ध है। 18 जुलाई को, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता पासांग शेरपा ने सवाल किया था, "अगर मुख्यमंत्री विपक्ष के लिए 'कुत्ते' जैसे शब्द का इस्तेमाल करते हैं तो 2019 तक विपक्ष में रहते हुए वह क्या थे?"
- 19 July 2025 10:21 PM IST
मानसून सत्र से पहले इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक, देश के मौजूदा मुद्दों पर उठाए सवाल
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से प्रारंभ होगा। इससे पहले इंडिया गठबंधन के 24 दलों ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक कर केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर चिंता जताई। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की, जिसमें गठबंधन में शामिल दलों के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया।
- 19 July 2025 10:08 PM IST
ओडिशा में बहन बेटियां असुरक्षित, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला सोफिया फिरदौस
ओडिशा के पुरी में एक नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली घटना के बाद कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।
- 19 July 2025 9:53 PM IST
रियान पराग ने बताई फिटनेस की अहमियत, कहा- बतौर क्रिकेटर कोई ऑफ-डे नहीं होता
भारत के युवा क्रिकेटर रियान पराग ने क्रिकेट में फिटनेस की अहमियत और इसको लेकर अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता पर बात की। उन्होंने कहा कि एक क्रिकेटर के रूप में फिटनेस बनाए रखना उनके लिए साल भर की प्रतिबद्धता बन गई है, क्योंकि इससे वह कड़ी प्रतिद्वंदिता के बीच खुद को बनाए रख सकते हैं।
- 19 July 2025 9:25 PM IST
डूरंड कप 2025 घरेलू टीमों को मजबूत शुरुआत की उम्मीद
23 जुलाई से शुरू हो रहा 134वां डूरंड कप कोलकाता, जमशेदपुर, शिलांग, कोकराझार और इम्फाल में खेला जाएगा। पांच शहरों में 10 मैचों का आयोजन होगा। इंडियन सुपर लीग की शीर्ष टीमें ईस्ट बंगाल एफसी और जमशेदपुर एफसी पहले दो मैच के दिनों में एक के बाद एक मुकाबले खेलेंगी, जबकि मोहम्मडन स्पोर्टिंग, शिलांग लाजोंग एफसी और नेरोका एफसी जैसी अन्य शीर्ष स्थानीय दावेदार टीमों के साथ कम-से-कम तीन मैच खेलेगी।
- 19 July 2025 9:05 PM IST
यूनिवर्सियाड में ओयांग यू और वांग वेइयिंग ने चीन के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता
जर्मनी के राइन-रूहर में आयोजित 2025 फिसु ग्रीष्मकालीन विश्व विश्वविद्यालय खेल (यूनिवर्सियाड) के दूसरे दिन, चीनी खिलाड़ी ओयांग यू और वांग वेइयिंग ने महिलाओं की डबल 3-मीटर स्प्रिंगबोर्ड डाइविंग की चैंपियनशिप जीती। उन्होंने 2025 यूनिवर्सियाड में चीनी प्रतिनिधिमंडल के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता। चीनी प्रतिनिधिमंडल का पहला स्वर्ण पदक भी डाइविंग में ही आया। चीनी खिलाड़ी ह येनवेई और लू वेई ने महिलाओं की डबल 10-मीटर प्लेटफॉर्म डाइविंग प्रतियोगिता की चैंपियनशिप जीती।
- 19 July 2025 8:43 PM IST
यूपी 'ऑपरेशन सिंदूर' से प्रेरित कांवड़ में व्योमिका सिंह, सोफिया कुरैशी के साथ ब्रह्मोस और राफेल की झलक
सावन में कांवड़ियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अनोखी कांवड़ पहुंची। यह भारतीय सेना की सफल सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आधारित है, जिसमें बाबा भोलेनाथ के साथ ब्रह्मोस मिसाइल और फाइटर जेट राफेल का मॉडल प्रस्तुत किया गया है।
Created On :   19 July 2025 8:00 AM IST