Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 22 Feb 2025 9:14 AM IST
जम्मू-कश्मीर का मौसम
जम्मू-कश्मीर में आज का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 22 Feb 2025 9:08 AM IST
जम्मू-कश्मीर में हिमपात
जम्मू-कश्मीर के डोडा के गंदोह भलेसा इलाके में ताजा हिमपात देखने को मिला।
- 22 Feb 2025 9:00 AM IST
रेखा गुप्ता के घर के बार पहूंचे लोग
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात की। लोग उन्हें बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।
- 22 Feb 2025 8:55 AM IST
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 22 Feb 2025 8:48 AM IST
दिल्ली के स्वास्थ मंत्री पंकज सिंह जाएंगे अस्पताल
आज सुबह 10:30 बजे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह, सांसद कमलजीत सहरावत के साथ राव तुला राम हॉस्पिटल जाएंगे।
- 22 Feb 2025 8:32 AM IST
समर एक्शन प्लान को लेकर बैठक आज
दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने आज दोपहर तीन बजे बैठक बुलाई है। इस बैठक में समर एक्शन प्लान को लेकर भी मीटिंग होगी।
- 22 Feb 2025 8:21 AM IST
सीएम रेखा गुप्ता की बैठक
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता आज बजट सत्र को लेकर बैठक करेंगी।
- 22 Feb 2025 8:13 AM IST
संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु
प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ 2025 में पावन डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है। मेला 26 फरवरी तक चलेगा।
- 22 Feb 2025 8:07 AM IST
मॉक ड्रिल का आयोजन
जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने बिजबेहरा रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
- 22 Feb 2025 8:06 AM IST
महिला सम्मान योजना को लेकर बैठक आज
सीएम रेखा गुप्ता ने महिला सम्मान योजना को लेकर आज अहम बैठक बुलाई है।
Created On :   22 Feb 2025 8:04 AM IST