Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 22 Feb 2025 10:35 AM IST
सुबह 33 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में शनिवार की सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां 33 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है।
- 22 Feb 2025 10:30 AM IST
रोहिणी में हुए एनकाउंटर में 3 गिरफ्तार
दिल्ली के रोहिणी में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
- 22 Feb 2025 10:25 AM IST
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे
ओडिशा के टिटिलागढ़ में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरने की खबर है।
- 22 Feb 2025 10:21 AM IST
दिल्ली रोड से हटाई गई जहांगीर मस्जिद
दिल्ली रोड से जहांगीर मस्जिद को हटाया जा रहा है, यहां रैपिड रेल प्रोजेक्ट और सड़क का निर्माण होना है।
- 22 Feb 2025 10:13 AM IST
ट्रंप का बड़ा एक्शन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने अमेरिकी सेना के शीर्ष सैन्य जनरल (Top Military General Of US Army) को बर्खास्त कर दिया है।
- 22 Feb 2025 9:53 AM IST
पुणे में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक आज, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे में 27वीं पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्यों के बीच विवादों का समाधान निकालना और सहकारी संघवाद को मजबूत करना है। बैठक में बुनियादी ढांचे, खनन, जल आपूर्ति, पर्यावरण, वन और राज्य पुनर्गठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी), टेलीकॉम और इंटरनेट के विस्तार और क्षेत्रीय विकास से जुड़े सामान्य मुद्दे भी एजेंडे में शामिल हैं।
- 22 Feb 2025 9:46 AM IST
नई दिल्ली क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 1 बदमाश घायल
दिल्ली के बेगमपुर थाना इलाके में शुक्रवार देर रात क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश घायल हो गया। कथित तौर पर बाइक सवार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।
- 22 Feb 2025 9:39 AM IST
गुवहाटी: कब है 'एडवांटेज असम 2.0' समिट का उद्घाटन?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को खानापारा पशु चिकित्सा कॉलेज मैदान में 'एडवांटेज असम 2.0' समिट का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही है।
- 22 Feb 2025 9:32 AM IST
ट्रंप ने संयुक्त सेना के अध्यक्ष सीक्यू ब्राउन को हटाया
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार देर रात घोषणा की कि संयुक्त सेना के अध्यक्ष सीक्यू ब्राउन पद छोड़ रहे हैं, और वे उनके स्थान पर वायु सेना के लेफ्टिनेंट जनरल डैन केन को नामित करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने सी.क्यू. ब्राउन को पद से हटाने का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी जगह अब रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डैन कैन लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये संकेत भी दिया कि अमेरिकी सेना में ये बदलाव की शुरुआत है। आगामी दिनों में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
- 22 Feb 2025 9:23 AM IST
यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
Created On :   22 Feb 2025 8:04 AM IST