Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 22 Feb 2025 11:25 AM IST
अखिलेश यादव हर मामले में राजनीति करते हैं: यूपी डिप्टी सीएम
उप्र के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने एक इंटरव्यू में अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा है कि, वे हर मामले में राजनीति करते हैं।
- 22 Feb 2025 11:20 AM IST
पंजाब के तरनतारन में दो जगहों पर एनकाउंटर
पंजाब के तरनतारन में दो जगहों पर एनकाउंटर की खबर है। यहां पुलिस की गोलीबारी में तीन बदमाश घायल हुए हैं।
- 22 Feb 2025 11:15 AM IST
कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट
आज तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 18 पैसे घटकर 107.30 रुपए और डीजल 30 पैसे कम होकर 96.18 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, लखनऊ में पेट्रोल 16 पैसे बढ़कर 94.84 रुपए और डीजल 18 पैसे महंगा होकर 87.98 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पटना में पेट्रोल 22 पैसे बढ़कर 105.53 रुपए और डीजल 21 पैसे महंगा होकर 92.37 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 22 Feb 2025 11:10 AM IST
गैंगस्टर हैप्पी ने ली धमाके की जिम्मेदारी
अमृतसर छावनी के पास हुए धमाके की जिम्मेदारी गैंगस्टर हैप्पी ने ली है।
- 22 Feb 2025 11:05 AM IST
अमृतसर छावनी के पास हुआ धमाका
अमृतसर छावनी के पास धमाका होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
- 22 Feb 2025 11:00 AM IST
महाकुंभ जा रहे 3 श्रद्धालुओं की मौत
फतेहपुर में 6 घंटे के अंदर 3 हादसों की खबर है। यहां महाकुंभ जा रहे 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।
- 22 Feb 2025 10:55 AM IST
डोनाल्ड ट्रंप ने फिर उठाया USAID फंडिंग का मुद्दा
डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से USAID फंडिंग का मुद्दा उठाया है। ट्रंप ने कहा कि, बोले- भारत को 21 मिलियन डॉलर मिले हैं।
- 22 Feb 2025 10:50 AM IST
कच्चे तेल की कीमत गिरी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 22 फरवरी को ट क्रूड की कीमत घटकर 74.43 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं। जबकि, डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत गिरकर 70.40 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं।
- 22 Feb 2025 10:45 AM IST
मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा गिद्ध
देश का हृदय मप्र सबसे ज्यादा गिद्धों वाला राज्य बन गया है। यहां गिद्धों की संख्या 12 हजार से अधिक हो गई है।
- 22 Feb 2025 10:40 AM IST
महाकुंभ में अब तक 59 करोड़ ने लगाई डुबकी
दिव्य और भव्य महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है और अब तक यहां 59 करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा चके हैं।
Created On :   22 Feb 2025 8:04 AM IST