Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 22 Feb 2025 12:25 PM IST
एमपी के मौसम में फिर से दिखा बदलाव, जानें आज के मौसम का हाल
एमपी के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। साथ ही लगातार तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रदेश के कई सारे जिलों के तापमान में करीब दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार से आज भोपाल-ग्वालियर में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, उज्जैन, इंदौर संभागों का आसमान साफ रहने की संभावना है।
- 22 Feb 2025 12:18 PM IST
दिल्ली वालों का जताया रेखा गुप्ता ने आभार, कुछ दिनों की बताई परेशानी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अपने आवास से ही जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने जो भी वादे किए हैं, उसे हर कीमत पर पूरा किया जाएगा।
- 22 Feb 2025 12:09 PM IST
इंदिरा गांधी को लेकर हुआ विवाद
इंदिरा गांधी को लेकर विवाद हुआ है। जिसके बाद कांग्रेस के नेता रातभर सदन में ही सोए हैं।
- 22 Feb 2025 12:00 PM IST
आप ने आज बुलाई बड़ी बैठक
आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने पार्टी मुख्यालय में आज बड़ी बैठक बुलाई है।
- 22 Feb 2025 11:55 AM IST
केंद्रीय कृषि मंत्री ने एयर इंडिया की सेवाओं का उठाया सवाल
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया की सेवाओं पर सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट में विमान में सीट की खराब स्थिति को लेकर आपत्ति जताई है।
- 22 Feb 2025 11:50 AM IST
सोने की कीमत में गिरावट
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 80,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
- 22 Feb 2025 11:45 AM IST
राजस्थान में आज कांग्रेस का प्रदर्शन
राजस्थान विधानसभा में मंत्री अविनाश गहलोत के इंदिरा गांधी को दादी कहने पर बवाल मचा हुआ है। इसको लेकर आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन होगा।
- 22 Feb 2025 11:40 AM IST
बेंगलुरु में महिला के साथ दरिंदगी
बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में चार लोगों ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने 3 को गिरफ्तार कर लिया है।
- 22 Feb 2025 11:35 AM IST
चांदी की कीमत
चांदी की कीमत में 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई है। जिसके बाद इसकी कीमत 1,00,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।
- 22 Feb 2025 11:30 AM IST
नेपाल के तीन श्रद्धालुओं की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से एक एसयूवी स्कॉर्पियो टकरा गई। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
Created On :   22 Feb 2025 8:04 AM IST