Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 22 Feb 2025 1:10 PM IST
मरीन लाइंस इलाके में लगी भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मुंबई की मरीन लाइंस इलाके में भीषण आग लग गई है। बिल्डिंग के 5वें फ्लोर पर आ लग गई है।
- 22 Feb 2025 1:06 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 22-फरवरी-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 21 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में -0.03 प्रतिशत कम थी। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 22 Feb 2025 1:00 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 22-फरवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 21 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.03 प्रतिशत कम है। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 22 Feb 2025 1:00 PM IST
आईएमएल सचिन की इंडिया मास्टर्स और संगकारा की श्रीलंका मास्टर्स के बीच होगा मुकाबला
बहुप्रतीक्षित अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स लीग (आईएमएल) शनिवार को नवी मुंबई के प्रतिष्ठित डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुरू होने जा रही है, जिसमें सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया मास्टर्स का सामना कुमार संगकारा की श्रीलंका मास्टर्स से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
- 22 Feb 2025 12:56 PM IST
बाबर आजम की आलोचना को लेकर राशिद लतीफ का भी बयान आया सामने
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज राशिद लतीफ ने कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में पूर्व कप्तान बाबर आजम के रवैये की आलोचना की, जिसमें मेजबान टीम को 1996 के बाद देश में आईसीसी टूर्नामेंट की वापसी पर 60 रन से हार का सामना करना पड़ा।
- 22 Feb 2025 12:51 PM IST
21 मिलियन डॉलर की मदद को लेकर ट्रंप का फिर से बयान आया सामने
भारत को कथित तौर पर मिलने वाली 21मिलियन डॉलर की मदद को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने तीसरी बार बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास भी बहुत सारे समस्याएं हैं। आखिर हम भारत की चिंता क्यों करें।
- 22 Feb 2025 12:45 PM IST
महाकुंभ में परिवार के साथ हिमंत बिस्वा सरमा ने किया अमृत स्नान, ममता बनर्जी को कही ये बात
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन सनातन विरोधी हैं। उन्होंने ममता बनर्जी को महाकुंभ आकर वहां की व्यवस्थाओं को देखने की नसीहत भी दी है।
- 22 Feb 2025 12:40 PM IST
एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ को हुआ प्रेम, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ को प्यार हो गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने प्रशंसकों को अपने प्रेम से रूबरू कराया।
- 22 Feb 2025 12:35 PM IST
देश में वित्तीय समावेशन यूपीआई ऐसे निभा रहा भारी भूमिका
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) की देश में वित्तीय समावेशन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है और वित्त वर्ष 24 में भारत में हुए पांच डिजिटल लेनदेन में से चार यूपीआई के माध्यम से हुए थे। देश के सभी डिजिटल लेनदेन में यूपीआई की हिस्सेदारी बढ़कर 84 प्रतिशत हो गई है।
- 22 Feb 2025 12:29 PM IST
मेरठ में 168 साल पुरानी मस्जिद गिरी, सहमति से हटाने का दावा
मेरठ में 168 साल पुरानी एक ऐतिहासिक मस्जिद को प्रशासन ने आधी रात को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह मस्जिद दिल्ली रोड पर सर्विस लेन पर स्थित थी और मेट्रो तथा रैपिड रेल कॉरिडोर के बीच में आ रही थी।
Created On :   22 Feb 2025 8:04 AM IST