Rishabh Pant Injured Again: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा झटका! फिर चोटिल हुए ऋषभ पंत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। करीब 4 महीने बाद मैदान पर वापसी करने वाले ऋषभ पंत को लेकर बुरी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ बेंगलुरु में खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में भारत ए के कप्तान ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं। वह मुकाबले के तीसरे दिन चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर चले गए। बता दें कि 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ जाने वाली टेस्ट सीरीज में पंत को टीम इंडिया में शामिल किया गया है।
सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा झटका
भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच खेले जा रहे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन पंत को शेपो मोरेकी की गेंद पर तीन दफा चोट लगी। इस वजह से उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। हालांकि चोट लगने के बाद भी पंत खेलना चाहते थे लेकिन कोच और फिजियो ने पंत को रिटायर होने के लिए कहा।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने पर संशय
पंत के चोटिल होने पर अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या वह 6 दिन बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं? अभी उनकी चोट को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है। हालांकि अभी मैच में 6 दिन का समय बाकी है, ऐसे में पंत ब्रेक लेकर चोट से उबर सकते हैं। वहीं उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है या नहीं? यह मैच के दौरान ही पता चलेगा।
बता दें कि पंत इस साल इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट के दौरान क्रिस वोक्स की गेंद पर इंजर्ड हो गए थे। वोक्स की गेंद पंत के पैर के अंगूठे पर लगी थी। इस चोट की वजह से वो करीब 4 महीने क्रिकेट के मैदान से दूर रहे थे। अब उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में शामिल किया गया है।
टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्काड
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उपकप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाशदीप।
Created On :   8 Nov 2025 3:08 PM IST












