India vs Australia 4th T20I: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाई अजेय बढ़त! 48 रनों से जीता मैच, गेंदबाजों का रहा बेहतर प्रदर्शन

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाई अजेय बढ़त! 48 रनों से जीता मैच, गेंदबाजों का रहा बेहतर प्रदर्शन
भारतीय टीम ने 48 रनों से जीत लिया है। यह मैच कैरारा (गोल्ड कोस्ट) के हेरिटेज बैंक स्टेडियम में खेला गया था। भारत ने इस जीत के साथ 2-1 ले बढ़त बना ली है। पांच मैचों की टी20 सीरीज का यह चौथा मुकाबला खेला गया था।

डिजिटल डेस्क, कैनबरा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज टी20 सीरीज का चौथा मुलाबला हुआ। इसे भारतीय टीम ने 48 रनों से जीत लिया है। यह मैच कैरारा (गोल्ड कोस्ट) के हेरिटेज बैंक स्टेडियम में खेला गया था। भारत ने इस जीत के साथ 2-1 ले बढ़त बना ली है। पांच मैचों की टी20 सीरीज का यह चौथा मुकाबला खेला गया था। अब इसका आखिरी मैच 8 नवंबर को होगा। अगर भारत वह मुकाबला जीत जाता है तो सीरीज पर कब्जा कर लेगा। इस मैच में टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, और पहले बैटिंग के लिए भारत को आमंत्रित किया। भारतीय बल्लेबाजों ने पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन वह टीम इसको चेस नहीं कर सकी और 119 रनों पर पूरी टीम आउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया टीम ने ऐसी खेली पारी

ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से पारी का आगाज मैथ्यू शॉर्ट और मिचेल मार्श ने किया। दोनों खिलाड़ियों की शुरुआत शानदार रही। लेकिन अक्षर पटेल ने पांचवा ओवर डालते हुए शॉर्ट का विकेट गिरा दिया। शॉर्ट ने इस मैच में सिर्फ 25 रन ही बनाए थे। इस विकेट के बाद अक्षर पटेल ने 9वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका दिया और इंग्लिश का विकेट ले लिया। तब तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 67 रनों का था। शिवम दुबे ने 10वें ओवर में कप्तान मार्श का विकेट लिया। मार्श 30 रन बनाकर आउट हो गए थे। 12वें ओवर में फिर विकेट झटका और टिम डेविड को आउट कर दिया। उन्होंने केवल 14 रन बनाए। इसके बाद अर्शदीप ने 14वें ओवर में फिलिप का विकेट गिराया। तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 98 रन तक पहुंच गया था। 15वें ओवर में वरुण ने छटा विकेट मैक्सवेल का लिया, जिसे उन्होंने बोल्ड किया था। इसके बाद 17वें ओवर में सुंदर ने स्टोइनिस का विकेट गिराया। अगली ही गेंद में उन्हें बोर्टलेट का विकेट मिला। 18वें ओवर में बुहराह को पहील सफलता हासिल हुई। उन्होंने डूवार्शुइस को बोल्ड किया था। आखिरी विकेट सुंदर ने लिया।

भारतीय टीम ने ऐसी खेली पारी

भारतीय टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। मैच के पहले ओवर में बेन ड्वार्शुइस की गेंद पर अभिषेक शर्मा का विकेट हुआ। उनका कैच जेवियर बार्टलेट ने लिया। शर्मा 26 रन बनाकर आउट हुए। 7वें ओवर में एडम जम्पा ने विकेट लिया। 10वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 75-1 पर था। 12वें ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा और शिवम दुबे 22 रन बनाकर आउट हुए। तब भारत का स्कोर 88 रन पर था। दुबे ने अपनी पारी खेलते हुए एक चौका और एक छक्का जड़ा। 15वें ओवर के दौरान भारत को तीसरा झटका लगा। 19वें ओवर में भारत का सातवां विकेट गिरा। जब सुंदर 12 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में अर्शदीप भी आउट हो गए। भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा।

गोल्ड कोस्ट टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

गोल्ड कोस्ट टी20 में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा।

Created On :   6 Nov 2025 5:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story