Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 23 Aug 2025 11:28 AM IST
अंतरिक्ष क्षेत्र में नीतिगत स्तर पर कोई अंतिम पड़ाव नहीं होना चाहिए- पीएम मोदी
अनंत अंतरिक्ष हमें हमेशा यह एहसास दिलाता है कि वहां कोई ठहराव नहीं है, कोई अंतिम पड़ाव नहीं है। मेरा मानना है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में नीतिगत स्तर पर कोई अंतिम पड़ाव नहीं होना चाहिए, इसीलिए मैंने लाल किले से कहा था कि हमारा मार्ग है रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म.
- 23 Aug 2025 11:25 AM IST
स्पेस सेक्टर में एक के बाद एक नए मील के पत्थर गढ़ना भारत और भारत के वैज्ञानिकों का स्वभाव बन गया है -पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा स्पेस सेक्टर में एक के बाद एक नए मील के पत्थर गढ़ना भारत और भारत के वैज्ञानिकों का स्वभाव बन गया है, दो साल पहले ही भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया था जो चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचा था... अभी तीन दिन पहले मेरी ग्रुप कैप्टेन शुंभाशु शुक्ला से मुलाकात हुई। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर तिरंगा फहराकर हर भारतीय को गर्व से भर दिया। वह अनुभूति शब्दों से परे है
- 23 Aug 2025 11:20 AM IST
नेशनल स्पेस डे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आप सभी को नेशनल स्पेस डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
नेशनल स्पेस डे के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आप सभी को नेशनल स्पेस डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस बार स्पेस डे की थीम है 'आर्यभट्ट से गगनयान तक' इसमें अतीत का आत्मविश्वास भी है और भविष्य का संकल्प भी है, आज हम देख रहे हैं कि इतने कम समय में नेशनल स्पेस डे हमारे युवाओं में उत्साह और आकर्षण का अवसर बन गया है। यह देश के लिए गर्व की बात है।
#WATCH | दिल्ली: नेशनल स्पेस डे के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आप सभी को नेशनल स्पेस डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस बार स्पेस डे की थीम है 'आर्यभट्ट से गगनयान तक' इसमें अतीत का आत्मविश्वास भी है और भविष्य का संकल्प भी है, आज हम देख रहे हैं कि इतने कम समय में नेशनल… https://t.co/PK32UqHBrS pic.twitter.com/WORrYR1U3X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2025 - 23 Aug 2025 11:20 AM IST
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेलर को सीबीएफसी की मंजूरी, मिला U/A सर्टिफिकेट
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों में अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' से चर्चा में हैं। जबसे फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, तबसे इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज का भी रास्ता साफ हो गया है, क्योंकि CBFC द्वारा इसे मंजूरी मिल गई है।
- 23 Aug 2025 11:20 AM IST
23 अगस्त 2023 एक ऐतिहासिक दिन, भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराई
ISRO के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा 23 अगस्त 2023 एक ऐतिहासिक दिन था। भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराई। हम ऐसा करने वाले एकमात्र देश बन गए... भारत के प्रधानमंत्री, जो एक दूरदर्शी नेता हैं और हमारे मंत्री ने हमें अंतरिक्ष गतिविधियों को अंजाम देने के लिए दिशानिर्देश दिए। उन्होंने ही चंद्रयान-3 के लैंडिंग स्थल का नाम 'शिव शक्ति' रखा। उन्होंने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित भी किया
#WATCH दिल्ली: ISRO के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा, "...23 अगस्त 2023 एक ऐतिहासिक दिन था। भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराई। हम ऐसा करने वाले एकमात्र देश बन गए... भारत के प्रधानमंत्री, जो एक दूरदर्शी नेता हैं और हमारे मंत्री ने… https://t.co/PK32UqHBrS pic.twitter.com/iOQCPr0ogl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2025 - 23 Aug 2025 11:17 AM IST
ISRO द्वारा आयोजित दूसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भारत मंडपम में ISRO द्वारा आयोजित दूसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और ISRO के अध्यक्ष वी. नारायणन के साथ शामिल हुए।
- 23 Aug 2025 11:14 AM IST
उत्तराखंड में चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, थराली और आसपास के क्षेत्रों में काफी नुकसान
चमोली DM संदीप तिवारी ने कहा, "कल रात थराली में बादल फटने की घटना हुई, जिससे थराली और आसपास के क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। एक महिला के मलबे में दबने की खबर है और एक पुरुष लापता है। संपत्तियों का भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन और अन्य टीमें मौके पर हैं, बचाव कार्य जारी है।
#WATCH उत्तराखंड: चमोली DM संदीप तिवारी ने कहा, "कल रात थराली में बादल फटने की घटना हुई, जिससे थराली और आसपास के क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। एक महिला के मलबे में दबने की खबर है और एक पुरुष लापता है। संपत्तियों का भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन और अन्य टीमें मौके पर हैं, बचाव… pic.twitter.com/FePqp2mfah
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2025 - 23 Aug 2025 11:11 AM IST
महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल टैक्स में दी छूट, नई व्यवस्था लागू
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक अहम निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने अटल सेतु, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और समृद्धि महामार्ग समेत कुछ प्रमुख टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल टैक्स से छूट देने का फैसला किया है। यह नई व्यवस्था 22 अगस्त की मध्यरात्रि से प्रभावी है।
- 23 Aug 2025 11:09 AM IST
सरकार और प्रशासन से मांग कि मेरी हत्या का असली दोषी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को माना जाए- पूजा पाल
समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र लिखा ,पत्र में लिखा है, हो सकता है कि मेरे पति की तरह मेरी भी हत्या कर दी जाए। अगर ऐसा होता है, तो मैं सरकार और प्रशासन से मांग करती हूं कि मेरी हत्या का असली दोषी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को माना जाए।
- 23 Aug 2025 11:07 AM IST
ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित एक गणेश प्रतिमा, प्रतिमा में ब्रह्मोस एस-400 राइफल और सेना मॉडल थीम अंकित
हैदराबाद के उप्पुगुडा स्थित मल्लिकार्जुन नगर युवा कल्याण संघ ने आगामी गणेश चतुर्थी समारोह के लिए ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित एक गणेश प्रतिमा बनाई है। स्थानीय कलाकारों द्वारा लगभग 6 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई इस प्रतिमा में ब्रह्मोस एस-400 राइफल और सेना मॉडल थीम अंकित है।
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना | हैदराबाद के उप्पुगुडा स्थित श्री मल्लिकार्जुन नगर युवा कल्याण संघ ने आगामी गणेश चतुर्थी समारोह के लिए ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित एक गणेश प्रतिमा बनाई है। स्थानीय कलाकारों द्वारा लगभग 6 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई इस प्रतिमा में ब्रह्मोस एस-400… pic.twitter.com/YJp4AH4D5r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2025
Created On :   23 Aug 2025 8:00 AM IST