Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 23 Aug 2025 11:20 AM IST
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेलर को सीबीएफसी की मंजूरी, मिला U/A सर्टिफिकेट
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों में अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' से चर्चा में हैं। जबसे फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, तबसे इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज का भी रास्ता साफ हो गया है, क्योंकि CBFC द्वारा इसे मंजूरी मिल गई है।
- 23 Aug 2025 11:20 AM IST
23 अगस्त 2023 एक ऐतिहासिक दिन, भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराई
ISRO के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा 23 अगस्त 2023 एक ऐतिहासिक दिन था। भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराई। हम ऐसा करने वाले एकमात्र देश बन गए... भारत के प्रधानमंत्री, जो एक दूरदर्शी नेता हैं और हमारे मंत्री ने हमें अंतरिक्ष गतिविधियों को अंजाम देने के लिए दिशानिर्देश दिए। उन्होंने ही चंद्रयान-3 के लैंडिंग स्थल का नाम 'शिव शक्ति' रखा। उन्होंने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित भी किया
#WATCH दिल्ली: ISRO के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा, "...23 अगस्त 2023 एक ऐतिहासिक दिन था। भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराई। हम ऐसा करने वाले एकमात्र देश बन गए... भारत के प्रधानमंत्री, जो एक दूरदर्शी नेता हैं और हमारे मंत्री ने… https://t.co/PK32UqHBrS pic.twitter.com/iOQCPr0ogl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2025 - 23 Aug 2025 11:17 AM IST
ISRO द्वारा आयोजित दूसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भारत मंडपम में ISRO द्वारा आयोजित दूसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और ISRO के अध्यक्ष वी. नारायणन के साथ शामिल हुए।
- 23 Aug 2025 11:14 AM IST
उत्तराखंड में चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, थराली और आसपास के क्षेत्रों में काफी नुकसान
चमोली DM संदीप तिवारी ने कहा, "कल रात थराली में बादल फटने की घटना हुई, जिससे थराली और आसपास के क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। एक महिला के मलबे में दबने की खबर है और एक पुरुष लापता है। संपत्तियों का भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन और अन्य टीमें मौके पर हैं, बचाव कार्य जारी है।
#WATCH उत्तराखंड: चमोली DM संदीप तिवारी ने कहा, "कल रात थराली में बादल फटने की घटना हुई, जिससे थराली और आसपास के क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। एक महिला के मलबे में दबने की खबर है और एक पुरुष लापता है। संपत्तियों का भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन और अन्य टीमें मौके पर हैं, बचाव… pic.twitter.com/FePqp2mfah
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2025 - 23 Aug 2025 11:11 AM IST
महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल टैक्स में दी छूट, नई व्यवस्था लागू
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक अहम निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने अटल सेतु, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और समृद्धि महामार्ग समेत कुछ प्रमुख टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल टैक्स से छूट देने का फैसला किया है। यह नई व्यवस्था 22 अगस्त की मध्यरात्रि से प्रभावी है।
- 23 Aug 2025 11:09 AM IST
सरकार और प्रशासन से मांग कि मेरी हत्या का असली दोषी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को माना जाए- पूजा पाल
समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र लिखा ,पत्र में लिखा है, हो सकता है कि मेरे पति की तरह मेरी भी हत्या कर दी जाए। अगर ऐसा होता है, तो मैं सरकार और प्रशासन से मांग करती हूं कि मेरी हत्या का असली दोषी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को माना जाए।
- 23 Aug 2025 11:07 AM IST
ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित एक गणेश प्रतिमा, प्रतिमा में ब्रह्मोस एस-400 राइफल और सेना मॉडल थीम अंकित
हैदराबाद के उप्पुगुडा स्थित मल्लिकार्जुन नगर युवा कल्याण संघ ने आगामी गणेश चतुर्थी समारोह के लिए ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित एक गणेश प्रतिमा बनाई है। स्थानीय कलाकारों द्वारा लगभग 6 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई इस प्रतिमा में ब्रह्मोस एस-400 राइफल और सेना मॉडल थीम अंकित है।
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना | हैदराबाद के उप्पुगुडा स्थित श्री मल्लिकार्जुन नगर युवा कल्याण संघ ने आगामी गणेश चतुर्थी समारोह के लिए ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित एक गणेश प्रतिमा बनाई है। स्थानीय कलाकारों द्वारा लगभग 6 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई इस प्रतिमा में ब्रह्मोस एस-400… pic.twitter.com/YJp4AH4D5r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2025 - 23 Aug 2025 11:05 AM IST
2047 तक उत्कर्ष ओडिशा बनाने की सोच जरूर साकार होगी-आईटी मंत्री मुकेश महालिंग
ओडिशा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा आज ओडिशा के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। हमने डिजिटल फाइनेंस के क्षेत्र में एक नई योजना भारतनेत्रा: वन विजन, वन फाइनेंस, वन फ्यूचर का शुभारंभ किया है। 2047 तक उत्कर्ष ओडिशा बनाने की सोच जरूर साकार होगी।
- 23 Aug 2025 11:00 AM IST
ओडिशा में ‘भारतनेत्र’ का शुभारंभ, युवाओं को डिजिटल वित्त में मिलेगा प्रशिक्षण
ओडिशा सरकार ने डिजिटल वित्तीय क्षेत्र में युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए ‘भारतनेत्र – एक दृष्टि, एक वित्त, एक भविष्य’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में हुआ। उनके साथ केंद्रीय राजमार्ग मंत्री और राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज भी उपस्थित थे। इस अवसर पर ओडिशा सरकार ने ग्लोबल फाइनेंस टेक्नोलॉजी नेटवर्क, सिंगापुर और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (वित्त विभाग) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस कार्यक्रम में जीएफटीएन के सीईओ सहित बजाज फाइनेंस और अन्य प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
- 23 Aug 2025 10:59 AM IST
पंजाब के होशियारपुर के मंडियाला गाँव में भीषण आग
पंजाब के होशियारपुर के मंडियाला गाँव में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। उपायुक्त आशिका जैन के अनुसार, ऐसा संदेह है कि आग औद्योगिक क्षेत्र में एक एलपीजी टैंकर से जुड़ी सड़क दुर्घटना के कारण लगी, और एक व्यक्ति के हताहत होने की सूचना है। दमकल की गाड़ियाँ मौके पर हैं।
Created On :   23 Aug 2025 8:00 AM IST