Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 23 Aug 2025 10:56 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सर्जियो गोर भारत में अगले संयुक्त राज्य अमेरिका के विशेष राजदूत नियुक्त किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं सर्जियो गोर को भारत गणराज्य में हमारे अगले संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत और दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत के रूप में पदोन्नत कर रहा हूं
- 23 Aug 2025 10:52 AM IST
झारखंड CM हेमंत सोरेन ने राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 35वीं बैठक की अध्यक्षता सीएम आवास में की, आजीवन सजा काट रहे 51 बंदियों को रिहा करने पर बनी सहमति
झारखंड CM हेमंत सोरेन ने राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 35वीं बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में की। आजीवन सजा काट रहे 51 बंदियों को रिहा करने पर सहमति बनी। रिहाई से संबंधित 37 नए मामलों के साथ-साथ 66 वैसे बंदियों के मामलों पर भी पुनर्विचार किया गया, जिन्हें पिछली बैठकों में अस्वीकृत किया गया था।
#WATCH झारखंड CM हेमंत सोरेन ने राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 35वीं बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में की। (22.08)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2025
आजीवन सजा काट रहे 51 बंदियों को रिहा करने पर सहमति बनी। रिहाई से संबंधित 37 नए मामलों के साथ-साथ 66 वैसे बंदियों के मामलों पर भी पुनर्विचार किया गया,… pic.twitter.com/ApV87htYs5 - 23 Aug 2025 10:46 AM IST
भारत में हाइड्रोपोनिक गांजा की तस्करी करने वाले एक बड़े ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भारत में हाइड्रोपोनिक गांजा की तस्करी करने वाले एक बड़े ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन को कोडनेम WeedOut दिया गया, जिसके तहत 19 से 20 अगस्त के बीच बेंगलुरु, भोपाल और नई दिल्ली में कई बरामदगियाँ और 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई
- 23 Aug 2025 10:41 AM IST
उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से तबाही मची
उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से तबाही मच गई है। थराली तहसील के टूनरी गदेरा में बादल फटने की खबर है। देर रात बादल फटने से थराली बाजार, कोटदीप, तहसील थराली परिसर में काफी मलबा आ गया है।
- 23 Aug 2025 10:40 AM IST
पटना में बड़ा सड़क हादसा
पटना में हुआ बड़ा सड़क हादसा, ऑटो और हाइवा की टक्कर में 8 की मौत, 5 घायल
- 23 Aug 2025 10:31 AM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दौरा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे
- 23 Aug 2025 10:29 AM IST
मिसाइल के छर्रे तेल अवीव के नजदीक बेन गुरियन हवाई अड्डे के पास जा गिरे।
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक मिसाइल हवा में ही टूट गई। मिसाइल के छर्रे तेल अवीव के नजदीक बेन गुरियन हवाई अड्डे के पास जा गिरे।
- 23 Aug 2025 10:23 AM IST
बैंक धोखाधड़ी मामला सीबीआई ने फरार आरोपी दिनेश गहलोत को किया गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में फरार घोषित आरोपी दिनेश डी. गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई की इस कार्रवाई को काफी अहम माना जा रहा है। सीबीआई के अनुसार, यह मामला 31 मई 2004 को दर्ज किया गया था, जिसमें दिनेश डी. गहलोत पर बैंक ऑफ बड़ौदा से जाली दस्तावेजों के जरिए हाउसिंग लोन लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप था। जांच पूरी होने के बाद 30 अप्रैल 2007 को उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। हालांकि, दिनेश ने कोर्ट में पेश होने या समन/वारंट का जवाब देने से इनकार कर दिया और 2024 से फरार था। इसके बाद गहलोत के खिलाफ कई गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। 9 दिसंबर 2024 को मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत ने उसके खिलाफ प्रोक्लेमेशन वारंट जारी किया था।
- 23 Aug 2025 10:11 AM IST
किश्तवाड़ के चशोती में जाएंगे राजनाथ सिंह
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह परिस्थितियों के अनुकूल रहने पर रविवार को किश्तवाड़ के दौरे पर आएंगे। वह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ चशोती जाकर राहत कार्यों का जायजा लेने के अलावा पीड़ितों से भी मिलेंगे रक्षामंत्री पीड़ितों के लिए राहत पैकेज का एलान कर सकते हैं।
Created On :   23 Aug 2025 8:00 AM IST