Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 23 Aug 2025 10:05 AM IST
यमन ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया, कोई हताहत नहीं
यमन ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया। इजराइली सेना और आपातकालीन सेवाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि मिसाइल यमन से दागी गई और मध्य इजराइल में गिरी
- 23 Aug 2025 9:45 AM IST
पटना में बड़ा सड़क हादसा: ऑटो और हाइवा की टक्कर में 8 की मौत, 5 घायल
पटना में बड़ा सड़क हादसा: ऑटो और हाइवा की टक्कर में 8 की मौत, 5 घायल
- 23 Aug 2025 9:30 AM IST
आजमगढ़ में एक लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर
आजमगढ़ में एक लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर
- 23 Aug 2025 9:20 AM IST
पटना में ऑटो और हाइवा की टक्कर में 8 की मौत, 5 घायल
पटना सिटी अनुमंडल के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियामा के पास रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक ऑटो और हाइवा ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 7 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। ग्रामीण एसपी ने बताया कि हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
- 23 Aug 2025 8:59 AM IST
झारखंड में रांची के RIMS अस्पताल स्थित कैंटीन का लाइसेंस रद्द
शुक्रवार को रांची स्थित झारखंड के शीर्ष स्वास्थ्य संस्थान आरआईएमएस में प्रसूति एवं स्त्री रोग की प्रथम वर्ष की स्नातकोत्तर छात्रा कथित तौर पर अस्पताल की कैंटीन से चाय पीने के बाद वेंटिलेटर पर है। वहीं अब कैंटीन का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
- 23 Aug 2025 8:48 AM IST
अमेरिका का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सम्मान: गोर
भारत के राजदूत नियुक्त किए जाने पर व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति निजी कार्यालय के निदेशक सर्जियो गोर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधित्व करना मेरा सबसे बड़ा सम्मान है। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी सर्जियो गोर को बधाई दी।
- 23 Aug 2025 8:38 AM IST
एसटीएफ की मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश शंकर प्रसाद ढेर
जहानागंज थाना क्षेत्र के नरेहथा गांव के समीप मंगई नदी पुल के पास शनिवार की सुबह करीब 4:15 बजे रौनापार थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी एक लाख का इनामिया शंकर प्रसाद कन्नौजिया पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। शंकर प्रसाद एक लाख रुपए का इनामी अपराधी था।
- 23 Aug 2025 8:23 AM IST
कई शहरों में बदल गए पेट्रोल- डीजल के रेट
आज भुवनेश्वर में पेट्रोल और डीजल 05-05 पैसे कम होकर क्रमश: 101.11 रुपए और 92.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं जयपुर में पेट्रोल 99 पैसे घटकर 104.41 रुपए और डीजल 89 पैसे कम होकर 89.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार पटना में पेट्रोल 30 पैसे कम होकर 105.23 रुपए और डीजल 28 पैसे घटकर 91.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गुड़गांव में भी पेट्रोल 38 पैसे कम होकर 95.18 रुपए और डीजल 37 पैसे घटकर 87.65 रुपए प्रति लीटर हो गया है। नोएडा में भी पेट्रोल 25 पैसे कम होकर 94.87 रुपए और डीजल 28 पैसे घटकर 88.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 23 Aug 2025 8:11 AM IST
महानगरों में नहीं बदले ईंधन के रेट
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।
- 23 Aug 2025 8:01 AM IST
कच्चे तेल की कीमत घटी
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार- चढ़ाव जारी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (23 अगस्त 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 67.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले इसकी कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई थी और यह 67.79 डॉलर प्रति बैरल पर था।
Created On :   23 Aug 2025 8:00 AM IST