Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 27 July 2025 1:30 AM IST
SIR चुनाव आयोग का फैसला, सरकार इससे कुछ लेना-देना नहीं - केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने SIR के मुद्दे पर कहा, "यह(SIR) चुनाव आयोग का निर्णय है, इससे सरकार का कुछ लेना-देना नहीं है। हर कुछ समय के बाद चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाता है। आखिरी बार 2003 में SIR हुआ था और अब निर्वाचन आयोग ने फिर से इसके निर्देश दिए हैं... बंगाल में जिस तरह से रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठिए घुसकर बैठे हुए हैं, यह हमारे लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है... चुनाव आयोग से हमारी ये गुहार है कि आप उन लोगों को बाहर भेजिए जो भारत के नागरिक नहीं हैं, अवैध घुसपैठिए हैं और बांग्लादेशी हैं..."
- 27 July 2025 12:53 AM IST
यह केंद्र सरकार का मामला, एशिया कप में भारत और पाकिस्तान मैच पर बोलीं भाजपा नेता शगुन परिहार
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर भाजपा नेता शगुन परिहार ने कहा, "यह केंद्र सरकार का मामला है। पहले भी ऐसा मैच रद्द हुआ था। मुझे लगता है कि सरकार फिर से यही कदम उठाएगी। हमारी सरकार सक्षम है और ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया गया..."
- 27 July 2025 12:16 AM IST
यह सिर्फ़ सरकार की नहीं, बल्कि BCCI की भी नाकामी - प्रियंका चतुर्वेदी
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "अगर यह मैच होता है तो यह सिर्फ़ सरकार की नहीं, बल्कि BCCI की भी नाकामी है। एक तरफ़ आज कारगिल दिवस है, आज हम अपने सशस्त्र बलों को याद करते हैं और देश के लिए शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं, और उसी दिन पाकिस्तान के गृह मंत्री जो PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के अध्यक्ष हैं, घोषणा करते हैं कि एशिया कप UAE में होने वाला है... मैं मिशन सिंदूर के तहत संसदीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थी, और हमने केवल एक ही बात कही थी, आतंक के साथ बात नहीं हो सकती। अभी तक पहलगाम के वो आतंकवादी फ़रार हैं। उन्हें ढूंढना हमारी प्राथमिकता है, होना ही चाहिए... जब हमने बाकी सभी सांस्कृतिक संबंध रद्द कर दिए हैं, उनके YouTube चैनल ब्लॉक कर दिए हैं, उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। फिर, BCCI को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की इजाज़त किस तरह से दी जा रही है? हम सभी, सिर्फ़ मैं ही नहीं, बल्कि देश का हर नागरिक इसका विरोध करेगा..."
- 26 July 2025 11:47 PM IST
केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 500 रन पूरे किए
केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में 500 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 57वें ओवर में क्रिस वोक्स के खिलाफ चौका लगाया और अपने 500 रन पूरे कर लिए।
- 26 July 2025 11:18 PM IST
राहुल और गिल ने टीम इंडिया संभाला, भारत का स्कोर 174/2
मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए। टीम से ओपनर केएल राहुल 87 और कप्तान शुभमन गिल 78 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।
- 26 July 2025 11:08 PM IST
पीएम मोदी 27 जुलाई को चोल सम्राट की जंयती समारोह में लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चोल सम्राट राजेंद्र चोल की जयंती मनाने और अरियालुर जिले के गंगईकोंडा चोलपुरम में आयोजित होने वाले आदि तिरुवथिरई महोत्सव में शामिल होंगे।
- 26 July 2025 10:48 PM IST
कंबोडिया-थाईलैंड को ट्रंप की धमकी
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी सीमा विवाद में अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री हो गई है। ट्रंप ने दोनों देशों को तुरंत जंग रोकने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि जंग नहीं रुकी तो दोनों देशों के साथ अमेरिका व्यापारिक समझौता नहीं करेगा।
- 26 July 2025 10:32 PM IST
थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष पर बोले रणधीर जायसवाल, 'भारत के दोनों देशों से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध'
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी तनाव को लेकर जवाब दिया है।
- 26 July 2025 10:08 PM IST
उत्तराखंड कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज में वयस्क नर हाथी का मिला शव, जांच जारी
उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ रेंज की कालागढ़ दक्षिणी बीट, धारा ब्लॉक के कंपार्टमेंट संख्या 4 और 5 में गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को एक वयस्क नर हाथी का शव मिला है। शव नूनगढ़ सहायक नाले के पास झाड़ियों में पाया गया। प्रारंभिक जांच में शव 5 से 7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। हाथी के दोनों दांत सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे शिकार की आशंका को प्राथमिक तौर पर खारिज किया गया है। वन विभाग ने प्रथम दृष्टया हाथी की मौत का कारण प्राकृतिक माना है।
- 26 July 2025 9:30 PM IST
पीएम मोदी ने तूतीकोरिन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडू के थुथुकुडी के तूतीकोरिन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन और निरीक्षण किया।
Created On :   26 July 2025 8:00 AM IST