Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 28 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
28 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 28 Jun 2025 12:41 PM IST

    सरकार एक सुरक्षित और स्मार्ट एनर्जी फ्यूचर बनाने के लिए प्रतिबद्ध केंद्रीय मंत्री

    सरकार रूफटॉप सोलर, ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, बैटरी स्टोरेज और डिजिटल फॉल्ट डिटेक्शन जैसी पहलों के जरिए एक सुरक्षित और स्मार्ट एनर्जी फ्यूचर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बयान पावर एंड न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय में राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने दिया। शनिवार को केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'विद्युत सुरक्षा दिवस' हमारे लिए एक शक्तिशाली रिमाइंडर है क्योंकि हम एक स्वच्छ, स्मार्ट और अधिक डिजिटल एनर्जी वाले इकोसिस्टम की ओर बढ़ रहे हैं, सुरक्षा हर प्रगति के मूल में बनी रहनी चाहिए।

  • 28 Jun 2025 12:30 PM IST

    डोनाल्ड ट्रंप का दावा, ' गाजा में अगले हफ्ते तक हो सकता है सीजफायर'

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल-ईरान युद्ध विराम के बाद बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि एक हफ्ते के अंदर अब गाजा पट्टी में भी युद्ध विराम हो जाएगा। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने युद्धविराम विराम और बंधकों की रिहाई के लिए समझौते को सुरक्षित करने की कोशिश में शामिल कुछ लोगों से बात की है। हालांकि, ट्रंप ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।

  • 28 Jun 2025 12:20 PM IST

    बिहार पुलिस के 21,391 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति-पत्र

    बिहार पुलिस के 21,391 चयनित अभ्यर्थियों को पटना के बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में 21,391 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है।

  • 28 Jun 2025 12:15 PM IST

    भाषा विवाद 'ठाकरे ब्रदर्स' के मार्च को मिला शरद पवार का समर्थन, सुप्रिया सुले बोलीं- पूरी ताकत से हिस्सा लेंगे

    'हिंदी' के खिलाफ महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे को अब शरद पवार की पार्टी का समर्थन मिल गया है। एनसीपी-एससीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने स्पष्ट किया कि 5 जुलाई को मार्च में उनकी पार्टी शामिल होने वाली है। सुप्रिया ने कहा कि भाषा और शिक्षा का विषय सिर्फ राजनीति नहीं है, बल्कि ये एक बहुत ही महत्वपूर्ण सामाजिक और शैक्षणिक मुद्दा है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'किसी को खुश करने के लिए बच्चों का भविष्य खराब न करें।'

  • 28 Jun 2025 12:10 PM IST

    राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 'सांख्यिकी दिवस' मनाया जाएगा

    सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने शनिवार को कहा कि 29 जून को राष्ट्रीय राजधानी में 19वां ‘सांख्यिकी दिवस’ मनाया जाएगा। यह दिवस सांख्यिकी और आर्थिक नियोजन के क्षेत्र में अग्रणी प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष मनाया जाता है। मंत्रालय ने कहा कि ‘सांख्यिकी दिवस’ का उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक नियोजन और राष्ट्रीय विकास के लिए नीति निर्माण में सांख्यिकी के महत्व के बारे में जन जागरूकता पैदा करना है।

  • 28 Jun 2025 12:05 PM IST

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक जन आंदोलन को लेकर दिया बयान

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ मा के नाम' को एक जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। मैंने हाल ही में संबलपुर में एक लाख पेड़ लगाने का आह्वान किया था। आज इसे आगे बढ़ाने के लिए वन विभाग, जिला प्रशासन और कई स्कूल, कॉलेज, महिला संगठन, व्यापारिक संगठन, विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों को एक साथ लाकर इसे एक जन आंदोलन बनाया जा रहा है। हमने कल रथ यात्रा के शुभ अवसर पर इसकी शुरुआत की है।"

  • 28 Jun 2025 11:49 AM IST

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कोलकाता में कथित गैंगरेप मामले पर दी प्रतिक्रिया

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कोलकाता में कथित गैंगरेप मामले पर कहा, "पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण यह और खराब हो रही है जिसका परिणाम हमें दिख रहा है। मुझे जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार इस तरह की घटनाएं तुष्टिकरण के कारण ज्यादा हो रही हैं, यह बंगाल के लिए कलंक है।"

  • 28 Jun 2025 11:39 AM IST

    बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद की मानसिकता पर साधा निशाना

    बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "राजद की मानसिकता संविधान विरोधी है, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना, उसके खिलाफ भ्रम का माहौल बनाना है, राजद-कांग्रेस बंगाल की राह पर चल पड़ी है। ममता बनर्जी की संगत का असर दिख रहा है। ये लोग भारतीय नहीं लगते, बांग्लादेशियों की भाषा बोलने लगे हैं। जब भारत का चुनाव आयोग पारदर्शिता और शुचिता के साथ मतदाताओं की पहचान कर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना चाहता है, तो ऐसे लोग बेचैन क्यों हैं?"

  • 28 Jun 2025 11:25 AM IST

    मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतेंद्र पटवारी ने अपने खिलाफ दर्ज FIR पर दी प्रतिक्रिया

    मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतेंद्र (जीतू) पटवारी ने अपने खिलाफ दर्ज FIR पर कहा, "जहां भी दलितों और किसान भाइयों पर अत्याचार होता है, वहां विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सरकार को संज्ञान लेना चाहिए, जांच करनी चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन सरकार इसके विपरीत करती है, जो उसे शोभा नहीं देता। मेरे खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए उनका धन्यवाद, उन्हें साधुवाद, ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं समझता हूं कि वे मुझे मेडल दे रहे हैं कि मैं अच्छा काम कर रहा हूं। सरकार को उन लोगों को न्याय देना चाहिए जो शोषित हैं, दुखी हैं और जिनके साथ अन्याय हुआ है। अगर वे मेरे खिलाफ FIR दर्ज करके और मुझे जेल भेजकर भी न्याय दे सकते हैं, तो मैं उनका स्वागत करता हूं।"

  • 28 Jun 2025 11:05 AM IST

    पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान रथ खींचने के लिए उमड़ी भारी भीड़ को लेकर डीजी फायर सुधांशु सारंगी का बयान

    DG फायर सुधांशु सारंगी ने कहा, "सब कुछ सुचारू है और हमें उम्मीद है कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से आज सब कुछ सुचारू रूप से चलेगा। भीड़ का आकार साल दर साल बढ़ रहा है, लेकिन आज भीड़ कम है इसलिए हम इसे चलाने में सक्षम हैं। रथ बहुत भारी है इसलिए हमारे पास भारी पुलिस बल है, लोग छूने की कोशिश करते हैं लेकिन यदि आप रस्सी को छूते हैं तो रथ आगे नहीं बढ़ेगा, जब भक्त आते हैं तो वे रथ को छूने और प्रार्थना करने की कोशिश करते हैं, हम उनकी भावनाओं को समझते हैं। लेकिन हमें भगवान को ले जाने के लिए शारीरिक बल की आवश्यकता है, हम आज यह करेंगे।"

Created On :   28 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story