Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 28 Jun 2025 10:52 AM IST
राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार सरकार को लेकर दी प्रतिक्रिया
राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "3-4 सर्वे बिहार में आए, सभी में तेजस्वी सरकार बनती दिख रही है। केंद्र सरकार और NDA की नींद उड़ी हुई है। चुनाव आयोग के माध्यम से कोई न कोई गड़बड़ कराना चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने सभी चीजों को तथ्यों के साथ कहा है। चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए।"
- 28 Jun 2025 10:42 AM IST
डीसीपी शाहदरा ने 19 वर्षीय लड़के यश की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
डीसीपी शाहदरा ने बताया, "19 वर्षीय लड़के यश की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो की पहचान अमन और लकी के रूप में हुई है और एक नाबालिग है। 27 जून को रात करीब 9:41 बजे लक्ष्मी नगर अस्पताल से सूचना मिली कि करीब 20 साल के एक लड़के को पीठ के निचले हिस्से में चाकू लगने के बाद मृत अवस्था में लाया गया है।"
- 28 Jun 2025 10:32 AM IST
रुद्रप्रयाग की पुलिस ने उत्तराखंड में हुई बारिश के चलते स्थानों पर मलबा और पत्थर गिरने की दी जानकारी
रात को हुई बारिश के कारण सोनप्रयाग क्षेत्र में कई स्थानों पर मलबा और पत्थर आने से सड़क अवरुद्ध हो गई है। सोनप्रयाग बाजार में हनुमान मंदिर के पास, शटल पुल के पास और मुनकटिया के पास सड़क अवरुद्ध है। संबंधित एजेंसियों द्वारा सड़क को साफ करने के प्रयास जारी हैं: रुद्रप्रयाग पुलिस
- 28 Jun 2025 10:21 AM IST
संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने संभल में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान पर दी जानकारी
संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने कहा, "संभल में हर जगह अतिक्रमण विरोधी अभियान चल रहा है। जहां भी सार्वजनिक भूमि, सड़क या नालों पर अतिक्रमण है, उसे हटाया जा रहा है। पहले नोटिस दिया जाता है, फिर भी अगर वे स्वयं ध्वस्त नहीं करते तो प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया जाता है।"
- 28 Jun 2025 10:13 AM IST
गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा जेतवा और उनके बेटे को मनरेगा घोटाले के आरोप में किया गया गिरफ्तार
गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा जोतवा और उनके बेटे को कथित मनरेगा घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। भरूच एसपी मयूर चावड़ा ने बताया, "भरूच में मनरेगा योजना में अनियमितताओं के संदेह के बाद 11 गांवों के सर्वे में सामने आया कि पैसे की हेराफेरी हुई है। FIR दर्ज़ करके एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। मामले में हीरा जोतवा, उसके बेटे और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है।"
- 28 Jun 2025 10:05 AM IST
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अभिनेत्री शिफाली जरीवाला के निधन पर दी प्रतिक्रिया
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अभिनेत्री शिफाली जरीवाला के निधन पर, "आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की दुखद मौत के बारे में सुनकर मैं दुखी और स्तब्ध हूं। वह केवल 42 वर्ष की थीं। मेरी संवेदनाएं उनके पति, उनके परिवार के साथ हैं। यह बहुत दुखद है कि 42 साल की अल्प आयु में उनका निधन हो गया। उनका जाना फिल्म उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है।"
- 28 Jun 2025 9:56 AM IST
जोहरान ममदानी को कट्टर कम्युनिस्ट कहकर निशाना बनाया जा रहा है
मशहूर भारतीय-अमेरिकी फिल्ममेकर मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी ने 2018 में अमेरिकी नागरिकता हासिल की थी। वे 2021 से न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य भी हैं, लेकिन नवंबर में न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव से पहले ममदानी डेमोक्रेटिक प्राइमरी जीतने के बाद विवादों में घिर गए हैं, उन्हें कट्टर कम्युनिस्ट कहकर निशाना बनाया जा रहा है।
- 28 Jun 2025 9:50 AM IST
जगन्नाथ रथ यात्रा का आज दूसरा दिन
ओडिशा के पुरी में 12 दिन चलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आज दूसरा दिन, मौसी के घर पहुंचेंगे आज
- 28 Jun 2025 9:41 AM IST
अमेरिका में विवादों के घेरे में आए भारतीय मूल के जोहरान ममदानी
भारतीय मूल के जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी जीतने के बाद विवादों के घेरे में आ गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक रिपब्लिकन नेता और दक्षिणपंथी समूह उनकी अमेरिकी नागरिकता रद्द करने के साथ ही देश से बाहर निकालने की कर रहे हैं मांग।
- 28 Jun 2025 9:30 AM IST
कलकत्ता लॉ कॉलेज में पुलिस रिमांड पर तीन आरोपी
दक्षिण कोलकाता का साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज केस में पीड़िता के बयान और शुरुआती जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पूर्व छात्र नेता है, जबकि दो मौजूदा छात्र हैं। तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर है।
Created On :   28 Jun 2025 8:00 AM IST