Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 28 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
28 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 28 Jun 2025 9:17 AM IST

    अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने दी नई जानकारी

    अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने जानकारी अपडेट करते हुए कहा शेफाली जरीवाला की 42 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। वह मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती थीं। उनके परिवार के सदस्य कल देर रात उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे और वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुंबई पुलिस को कल रात करीब 1 बजे सूचना मिली। कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

  • 28 Jun 2025 9:03 AM IST

    कूपर अस्पताल में अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला का पोस्टमार्टम किया जा रहा है

     की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने जानकारी अपडेट करते हुए कहा, "शेफाली जरीवाला की 42 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। वह मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती थीं। उनके परिवार के सदस्य कल देर रात उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे और वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुंबई पुलिस को कल रात करीब 1 बजे सूचना मिली। कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

  • 28 Jun 2025 8:57 AM IST

    संभल में मुहर्रम और कावड़ को लेकर पुलिस की सुरक्षा तैयारी

    संभल के सीओ अनुज चौधरी ने कहा मुहर्रम के रूट पर हमने पेट्रोलिंग की है और पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करती रहती है। शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी त्योहार मनाए जाए। कैमरे ज्यादातर चालू हैं और जो चालू नहीं है उसे ठीक कराया जाएगा। डीजे को मानक के अनुसार ही बजाए। कावड़ वाले को भी बताया गया है

  • 28 Jun 2025 8:49 AM IST

    ग्वालियर में फर्जी लाइसेंस बनाने के कारोबार का खुलासा

    मध्यप्रदेश के ग्वालियर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने पर एडिशनल एसपी क्राइम कृष्ण लालचंदानी ने कहा कुछ मामले हैं जिसमें कई लोगों ने आवेदन किया है कि उनके फर्जी लाइसेंस बनाने के लिए एक मध्यस्थ द्वारा ठेका लिया गया था 

  • 28 Jun 2025 8:40 AM IST

    अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का अचानक निधन

    अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है , हालांकि जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के  बाद ही मौत की वजह का असली पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके चलते मामला थोड़ा सा संदेहास्पद नजर आ रहा है। उनकी निधन की ख़बर से मनोरंजन इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर है। 

  • 28 Jun 2025 8:31 AM IST

    गाजा में युद्ध रोकने और अब्राहम समझौते के विस्तार पर सहमति

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच गाजा में युद्ध रोकने और अब्राहम समझौते के विस्तार पर सहमति बनी है। गाजा में इजराइल के नेतृत्व में यूएई और मिस्र के सहयोग से सरकार चलाने पर भी बात हुई है।

  • 28 Jun 2025 8:22 AM IST

    ज़रूरत पड़ी तो ईरान पर फिर हमला कर सकता है अमेरिका-ट्रंप

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी नेता खामेनेई के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर ज़रूरत पड़ती है तो ईरान पर हमला करने से अमेरिका हिचकिचाएंगा नहीं

  • 28 Jun 2025 8:16 AM IST

    ईरान को जल्द जवाब देंगे ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान एक मीडियाकर्मी के सवाल पर प्रतिक्रिया देते कहा कि वे ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की टिप्पणियों पर जल्द जवाब देने के लिए विचार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले खामेनेई ने सीजफायर के बाद कहा था कि ईरान ने कतर में स्थित अमेरिका के सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया। यह अमेरिका के मुंह पर तमाचा है।

  • 28 Jun 2025 8:09 AM IST

    कोलकाता में कथित गैंगरेप केस, रक्षक ही भक्षक बन गए हैं-बीजेपी

     बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कोलकाता में कथित गैंगरेप मामले पर कहा बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति कहां जा रही है? लॉ कॉलेज में छात्रा का रेप होता है, वो भी टीएमसी यूनियन नेता के नेता द्वारा, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर का बलात्कार होता है, इलेक्शन के बाद आम आदमी पर बम फेंका जाता है और एक लड़की की मौत हो जाती है। सीएम ममता बनर्जी को ये सब नहीं दिखता।  बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा नहीं है, वे घर से निकलने से डरती हैं। रक्षक ही भक्षक बन गए हैं।

  • 28 Jun 2025 8:06 AM IST

    कथावाचक कांड में गिरफ्तारी

    26 जून को इटावा में बवाल के चलते गगन यादव समेत 21 लोगों पर हुई FIR

Created On :   28 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story