Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 31 May 2025 6:56 PM IST
रूस ने पाकिस्तान के दावो को किया खारिज
पाकिस्तान ने बीते दिन दावा किया था कि उसने भारत के दोस्त रूस के साथ बड़ी डील कर लिया है। अब रूस ने इस पाकिस्तानी मीडिया में आए इन सारे दावों को खारिज कर दिया है। रूस ने इन खबरों को अफवाह बताया है।
- 31 May 2025 6:53 PM IST
सीएम रेखा गुप्ता वासुदेव घाट पर यमुना आरती में शामिल हुईं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वासुदेव घाट पर यमुना आरती में शामिल हुईं।
- 31 May 2025 6:47 PM IST
मॉकड्रिल का उद्देश्य लोगों को जागरुक करना - डीआईजी बीएसएफ
बीएसएफ के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौर ने कहा, "देशभर के सीमावर्ती राज्यों में जो मॉक ड्रिल हो रही है, उसका उद्देश्य हमारे नागरिकों को जागरूक करना है कि अगर कभी ऐसी स्थिति बनती है तो किस प्रकार से रेस्क्यू करना है, हमारी सिविल डिफेंस की कहां जरूरत है, सिविल प्रशासन की क्या भूमिका है...तो ये इसका मिलाजुला रूप है...जहां तक सीमाओं की बात है तो हम सीमाओं पर तैनात हैं...जहां भी सिविल डिफेंस की जरूरत होगी उसके लिए भी हम तैयार हैं..."
- 31 May 2025 6:41 PM IST
जम्मू-कश्मीर के अखनूर में हुई मॉक ड्रिल
जम्मू-कश्मीर के अखनूर में शनिवार को मॉक ड्रिल हुई। इसे लेकर अखनूर के SDM मुख्तार अहमद ने कहा, "यहां एक मॉक ड्रिल हुई है। हमने हाल ही में यहां सीमा पर गोलाबारी देखी है। हम इसके बारे में जागरूकता बढ़ा रहे हैं। अगर ऐसी कोई घटना होती है... तो लोगों को तैयार रहना चाहिए..."
- 31 May 2025 6:37 PM IST
मलेशिया में हुआ भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत
जेडी(यू) सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंचा। मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त बीएन रेड्डी ने उनका स्वागत किया।
- 31 May 2025 6:32 PM IST
बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं - प्रशांत किशोर
बिहार बदलाव यात्रा पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "लोग बिहार में बदलाव चाहते हैं, अपने बच्चों के लिए शिक्षा, रोजगार, भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहते हैं... वे भाजपा और लालू यादव को हटाना चाहते हैं..."
- 31 May 2025 6:27 PM IST
इथियोपिया भारत के साथ खड़ा है - राजीव प्रताप रूडी
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल समूह 7 के सदस्य और भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने कहा, "आज एक अद्भुत अनुभव हुआ। ये देश भारत के साथ खड़ा है। इन्होंने स्पष्ट रूप से कहा जिस प्रकार से भारत और अफ्रीका में आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं हम उसके खिलाफ हैं। आज अफ्रीका में बेहतरीन सोच के साथ हमारे प्रतिनिधिमंडल की बात हुई। एक बड़ा कामयाब मिशन भारत की तरफ से आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एक मंच में लाया गया है। पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है और आतंकवाद को बढ़ावा देता है ये संदेश पूरी दुनिया को चला गया है।"
- 31 May 2025 6:21 PM IST
पू्र्वी इंफाल में बाढ़ जैसे हालात
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। मणिपुर के पूर्वी इंफाल क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
- 31 May 2025 6:16 PM IST
जयपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
- 31 May 2025 6:11 PM IST
सांसदों के डेलिगेशन ने अफ्रीकी संघ की शांति और सुरक्षा परिषद के साथ की मुलाकात
NCP-SCP सांसद सुप्रिया सूले के नेतृत्व में ग्रुप-7 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने अदीस अबाबा में एयू मुख्यालय में अफ्रीकी संघ की शांति और सुरक्षा परिषद के साथ मुलाकात और बातचीत की।
Created On :   31 May 2025 8:00 AM IST