Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 4 Oct 2025 9:07 AM IST
श्यामजी कृष्ण वर्मा की वीरता और निर्भीकता की गाथा विकसित भारत के निर्माण के लिए भी एक बड़ी प्रेरणाशक्ति है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सभी देशवासियों की ओर से भारत माता के कर्मठ सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि दी। पीएम ने कहा आजादी के आंदोलन में उनके साहस, समर्पण और सेवाभाव को सदैव श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा। उनकी वीरता और निर्भीकता की गाथा विकसित भारत के निर्माण के लिए भी एक बड़ी प्रेरणाशक्ति है।
- 4 Oct 2025 9:04 AM IST
राजस्थान कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के निधन पर अशोक गहलोत और सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख
। राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी का शनिवार को 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
- 4 Oct 2025 8:48 AM IST
महिला विश्व कप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत का खाता खोलने को बेताब श्रीलंकाई टीम
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलंबो में महिला विश्व कप 2025 का पांचवां मुकाबला खेला जाना है। श्रीलंकाई टीम अपना पहला मैच गंवा चुकी है। ऐसे में इस टीम की निगाहें खाता खोलने पर होंगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन से जीत के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज कर चुकी है। ऐसे में इस टीम के हौसले बुलंद हैं।
- 4 Oct 2025 8:48 AM IST
अगर अधिक देश सऊदी-पाकिस्तान परस्पर रक्षा समझौते में शामिल हो जाए तो नाटो जैसा एक संगठन उभरकर सामने आएगा-इशाक डार
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने इस्लामी देशों को कहा कि अगर वह इस्लामाबाद से रक्षा समझौते में रुचि दिखाई और सुझाव दिया कि अगर अधिक देश सऊदी-पाकिस्तान परस्पर रक्षा समझौते में शामिल हो जाए तो यह नाटो जैसा एक संगठन उभरकर सामने आएगा
- 4 Oct 2025 8:41 AM IST
जिन लोगों के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं, उनके नाम जोड़ने की एक समय सीमा होनी चाहिए- कन्हैया कुमार
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा निष्पक्ष चुनाव कराना चुनाव आयोग की ज़िम्मेदारी है। चुनाव आयोग हमारे सवालों का भी जवाब नहीं दे रहा है। इस बात की निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए कि जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, वे असली मतदाता हैं या नहीं। जिन लोगों के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं, उनके नाम जोड़ने की एक समय सीमा होनी चाहिए
- 4 Oct 2025 8:28 AM IST
महागठबंधन में चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद सीटों के बंटवारे पर बात होगी- पशुपति पारस
बिहार में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस ने महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर कहा, "सीटों के बंटवारे पर अभी बात नहीं हुई है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर बात होगी
- 4 Oct 2025 8:25 AM IST
गाजा-इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष को रोकने पर हमास राजी, संयुक्त राष्ट्र ने किया फैसले का स्वागत
गाजा-इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के बीच फिलिस्तीनी सशस्त्र समूह हमास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रस्ताव पर बातचीत करने की इच्छा व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हमास के इस फैसले का स्वागत किया है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दी।
- 4 Oct 2025 8:15 AM IST
राहुल गांधी का राजनीतिक करियर खतरे में- गौरव वल्लभ
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए भाषण पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है, लेकिन असल में खतरा राहुल गांधी के राजनीतिक करियर को है। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की भारत विरोधी सोच खतरे में है। देश के लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है। भारत आत्मनिर्भर, मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल के मॉडल पर आगे बढ़ रहा है। भारत लगातार विकास के पथ पर बढ़ रहा है।
- 4 Oct 2025 8:14 AM IST
भारत स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के बीच हम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं। बंधकों की रिहाई के संकेत एक महत्वपूर्ण कदम हैं। भारत स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा।"
- 4 Oct 2025 8:04 AM IST
दिल्ली के ओखला में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे व्यक्ति की मौत
देश की राजधानी दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को दोपहर लगभग 2:50 बजे एक हादसे की खबर मिली। हादसे की सूचना मिलते ही एसएचओ समेत स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यह हादसा ओखला फेज-1 के तेहखंड बस डिपो के सामने हुआ था, जहां सड़क पर मृतक का शव पड़ा था। मृतक की पहचान दशरथ सिंह ओझा (57) के रूप में हुई। वह पश्चिमी दिल्ली के विकास कुंज का रहने वाला था।
Created On :   4 Oct 2025 8:00 AM IST