Breaking News: आज की बड़ी खबरें 8 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 9 July 2025 1:48 AM IST
ब्राजील में PM मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला द सिल्वा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से सम्मानित किया। पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति ने मंगलवार को MoUs का आदान-प्रदान किया। बता दें, पीएम मोदी ब्राजील के राजकीय दौर पर हैं।
- 9 July 2025 1:06 AM IST
मध्य प्रदेश फिल्म पैडमैन की कहानी को चरितार्थ कर रहीं नीमच की महिलाएं
मध्य प्रदेश के नीमच जिले की खोर ग्राम पंचायत की महिलाओं के एक स्वयं सहायता समूह ने न सिर्फ खुद को स्थापित कर अपनी पहचान बनाई, बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी एक आदर्श स्थापित किया। समूह से जुड़ी महिलाएं फिल्म पैडमैन की कहानी को चरितार्थ करते हुए सैनिटरी पैड बनाकर महिला सशक्तीकरण की मिसाल पेश कर रही हैं।
- 9 July 2025 12:44 AM IST
बिहार प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से शेखपुरा की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
बिहार के शेखपुरा की महिलाएं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। सरकार का प्रयास महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत कर आत्मनिर्भर बनाना है। इसी क्रम में शेखपुरा नगर परिषद के कमासी गांव की महिलाएं मत्स्य पालन कर रही हैं। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।
- 9 July 2025 12:35 AM IST
डिओगो जोटा की मौत की वजह कार की स्पीड, प्रारंभिक जांच में हुआ खुलासा
पिछले सप्ताह लिवरपूल और पुर्तगाल के फॉरवर्ड डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की कार दुर्घटना में हुई मौत के मामले में स्पेनिश पुलिस ने अहम खुलासा किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि दुर्घटना के समय जोटा ही गाड़ी चला रहे थे और गति सीमा से अधिक तेज गति से गाड़ी चला रहे थे।
- 9 July 2025 12:09 AM IST
'एनसी क्लासिक' ने देश को कुछ लौटाने का मेरा सपना साकार किया - नीरज चोपड़ा
भारतीय एथलेटिक्स के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने कहा है कि देश में उन्हें व्यापक स्तर पर समर्थन और प्यार मिला है। वह हमेशा से इसे वापस करने का सपना देखते थे। 'एनसी क्लासिक' के माध्यम से उन्हें देश को कुछ वापस करने का सपना साकार हुआ।
- 8 July 2025 11:52 PM IST
सपा शासनकाल में कांवड़ यात्रा की गरिमा और सुरक्षा उपेक्षित रही - स्वतंत्र देव सिंह
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कांवड़ यात्रा को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अखिलेश पर आस्था का राजनीतिक दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग कभी रामभक्तों पर गोलियां चलवा चुके हैं, वे आज श्रद्धालुओं के हित की बातें करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
- 8 July 2025 11:15 PM IST
पुराने वाहनों की उम्र नहीं, प्रदूषण तय करे उनकी विदाई - मनजिंदर सिंह सिरसा
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पुराने वाहनों को हटाने के नियमों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि किसी वाहन को कब सड़कों से हटाना है, इसका आधार उसकी उम्र नहीं, बल्कि उसका प्रदूषण स्तर होना चाहिए।
- 8 July 2025 10:51 PM IST
बिहार के पूर्णिया हत्याकांड पर सुप्रियो भट्टाचार्य का तंज, कहा - 'पहले वोटबंदी, अब वोटर्स की हत्या'
बिहार के पूर्णिया में अंधविश्वास के कारण एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या ने सभी को झकझोर दिया है। विपक्षी पार्टियां कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साध रही हैं। इस मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा को घेरा।
- 8 July 2025 10:38 PM IST
खड़गे खड़कने वाली बात न करें तो अच्छा रहेगा - रेनू भाटिया
देश में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए बोले गए अपमानजनक शब्द को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर हमला बोला है। इस बीच हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि खड़गे खड़कने वाली बात न करें तो अच्छा रहेगा।
- 8 July 2025 10:13 PM IST
12वें विश्व हाई-स्पीड रेलवे सम्मेलन विश्व पटल पर चीन की हाई-स्पीड रेल की 'नवाचार शक्ति' का अनावरण
8 से 11 जुलाई तक, चीन की राजधानी पेइचिंग में 12वां विश्व हाई-स्पीड रेलवे सम्मेलन आयोजित हो रहा है, जो वैश्विक रेलवे प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। यह सम्मेलन चीन की हाई-स्पीड रेल के लिए अपनी 'नवाचार शक्ति' और 'खुले पैटर्न' को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का भी एक शानदार अवसर है।
Created On :   8 July 2025 8:00 AM IST