Breaking News: आज की बड़ी खबरें 8 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 8 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
8 July 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 8 July 2025 9:56 PM IST

    निशान होली लैंड यूनिवर्सिटी हॉल:कन्फ्यूशियस संस्कृति की आधुनिक विरासत

    चीनी सभ्यता के लंबे इतिहास में, कन्फ्यूशियस संस्कृति ने हमेशा एक प्रमुख स्थान पर कब्जा किया है। आज, कन्फ्यूशियस के जन्मस्थान, चीन के शानतोंग प्रांत के छ्यूफ़ू के निशान में परंपरा और आधुनिकता को जोड़ती एक सांस्कृतिक मील का पत्थर जमीन से उभरा है।

  • 8 July 2025 9:45 PM IST

    चीन के इस गांव में 3 साल रहे थे कन्फ्यूशियस, सरकार ने किया संरक्षित

    महान चीनी दार्शनिक कन्फ्यूशियस का जन्मस्थान लोगों को बरबस अपनी ओर खींच लाता है। क्योंकि चीन सरकार ने उनके रहने के स्थान, अध्यापन स्थल व मंदिरों को बहुत अच्छे ढंग से संजोकर रखा हुआ है। कन्फ्यूशियस से संबंधित विभिन्न जगहें सांस्कृतिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित की गई हैं।

  • 8 July 2025 8:58 PM IST

    विदेशी कोच खिलाड़ियों से जुड़ नहीं पाते, राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच भारतीय होना चाहिए रवि कुमार पुनिया

    भारतीय फुटबॉल टीम का प्रदर्शन लगातार खराब रहा है। इस वजह से फीफा की रैंकिंग में टीम का स्थान लगातार नीचे की तरफ गिरता रहा है। एएफसी एशियाई कप 2027 के लिए टीम का क्वालीफाई करना भी असंभव लग रहा है। फुटबॉल कोच रवि कुमार पुनिया का मानना ​​है कि अब समय आ गया है कि किसी भारतीय को राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का कोच बनाया जाए।

  • 8 July 2025 8:26 PM IST

    यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने कहा, बिहार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त

    बिहार के पूर्णिया जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर शव जला दिए गए। इस घटना के बाद से एक बार फिर बिहार की कानून-व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर है। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

  • 8 July 2025 8:20 PM IST

    सांसदों को एक-दूसरे की भाषाओं का सम्मान करना चाहिए सुप्रिया सुले

    महाराष्ट्र में मराठी-हिंदी भाषा विवाद पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के एक बयान पर एनसीपी (शरद पवार गुट) सांसद सुप्रिया सुले ने पलटवार करते हुए कहा कि सभी सांसदों को एक-दूसरे की भाषाओं का सम्मान करना चाहिए।

  • 8 July 2025 7:31 PM IST

    नेपाल-चीन बॉर्डर पर फटा बादल, 18 लोग लापता, सर्च अभियान जारी

    नेपाल के रसुवा जिले में मंगलवार तड़के अचानक आई बाढ़ के चलते 18 लोग लापता हो गए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लापता लोगों में तीन पुलिसकर्मी, नौ नागरिक और छह चीनी नागरिक शामिल हैं।

  • 8 July 2025 5:03 PM IST

    ओडिशा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने दायित्व को लेकर दिया बयान

    ओडिशा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा, "ये जो मुझे दायित्व मिला है ये कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसको कार्यकर्ता संभालेंगे मैं इनके साथ काम करूंगा। जनता की मौलिक समस्याओं का समाधान होगा, जो इतने सालों में जो समस्या हुई है उसका समाधान करेंगे। कार्यकर्ता अधिक परिश्रम करेंगे और हमारे जो लक्ष्य हैं और अपने विचारधार को लेकर काम करेंगे।"

  • 8 July 2025 4:52 PM IST

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य में युवा आयोग का गठन करने की घोषणा पर दी प्रतिक्रिया

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य में युवा आयोग का गठन करने की घोषणा पर कहा, "यह मांग लंबे समय से बिहारी युवाओं की रही। इम मांग को लेकर मैंने भी लंबे समय से बिहार सरकार से आग्रह किया था। बिहार एक युवा राज्य है, एक बड़ी आबादी युवाओं की है। ऐसे में ये युवा अवस्थाओं के अभाव में दूसरे राज्यों में जाने के लिए मजबूर होते हैं। इस कारण हम लोग पलायन पर जिस स्तर पर नियंत्रण पाना चाहते हैं, वो नहीं कर पा रहे हैं। मैं अपनी और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद करता हूं। आने वाले दिनों में जब हम विकसित देश की कल्पना करते हैं, जो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक लक्ष्य है, उसे बनाने में बिहार की एक अहम भूमिका होगी। बिहार युवा आयोग की भी एक अहम भूमिका होने जा रही है।"

    उन्होंने आगे कहा, "मुख्यमंत्री ने अधिवास नीति के तहत महिलाओं को सशक्त करने के लिए जो एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है और 35% का आरक्षण दिया गया है। यह भी एक महत्वपूर्ण और सही समय पर लिया गया फैसला है।"

  • 8 July 2025 4:40 PM IST

    जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य में युवा आयोग का गठन करने की घोषणा पर दी प्रतिक्रिया

    जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य में युवा आयोग का गठन करने की घोषणा पर कहा, "आप बिहार के युवाओं से पूछिए कि वह आयोग चाहता है या रोजगार चाहता है? बिहार का युवा अब ठगा जाने वाला नहीं है, वह आयोग या घोषणाएं नहीं चाहता है। नीतीश कुमार ने साल 2015 में ये वादा किया था कि 18 साल से 35 साल तक जितने भी युवा हैं, जब तक उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी तब तक उन्हें हर महीने 1000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। लेकिन किसी भी युवा को आज तक एक भी रुपये नहीं मिले हैं। युवा आयोग बनाने से कुछ नहीं होगा। आयोग बनाकर नीतीश कुमार के जो चार चाटूकार अफसर हैं वो अपने परिवार वालों को वहां नौकरी दिलवाएंगे, बिहार का युवा जो बेरोजगार था वो बेरोजगार ही रहेगा।"

  • 8 July 2025 4:31 PM IST

    सांसद पूर्णिया पप्पू यादव ने अंधविश्वास के बारे में दी जानकारी

    सांसद पूर्णिया पप्पू यादव ने कहा, "बाहर में कोई ओझा था वहां पर ये सभी गए थे उस ओझा ने ऐसा कहा कि आपके गांव में डायन है जो आपके बच्चे पर कुछ कर दिया है और इस अंधविश्वास के चलते इतनी बड़ी घटना घट गई। आदिवासी समाज ऐसा काम तो नहीं करता ये सिर्फ अंधविश्वास के चलते इतनी बड़ी घटना घटी है। हम आग्रह करेंगे कि समाज से ऐसी हर अंधविश्वास चीज़ों को मिटा देना चाहिए।"

Created On :   8 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story