Breaking News: आज की बड़ी खबरें 8 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 8 July 2025 4:15 PM IST
अतिरिक्त SP बलरामपुर विशाल पांडे ने दी छांगुर के बारे में जानकारी
अतिरिक्त SP बलरामपुर विशाल पांडे ने बताया, "जलाउद्दीन उर्फ छांगुर के विरुद्ध एक मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जिसमें वो गिरफ्तार होकर जेल गया है। इसके द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति द्वारा सरकारी जमीन पर ईमारत बनाई गई थी। कई बार नोटिस देने के बावजूद जब उसने जमीन को खाली नहीं किया गया तब इस अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सभी लोग मौजूद हैं। जहां पर भी अवैध रूप से निर्माण किया गया है उसे ध्वस्त किया जाएगा। पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है और शांति व्यवस्था बनी हुई है।"
- 8 July 2025 4:00 PM IST
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या पर दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या पर कहा, "यह घोर अन्याय है। यह नीतीश कुमार सरकार की विफलताओं को साबित करता है। बिहार में दिनदहाड़े उद्योगपति की हत्या कर दी जाती है और गांवों में ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। यह बिहार प्रशासन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विफलता है।"
- 8 July 2025 3:44 PM IST
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद पर दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद पर कहा, "यह देश 140 करोड़ आबादी का है। अलग-अलग राज्यों में अपनी अलग-अलग राजनीति चमकाने के लिए लोग इस तरह का काम कर रहे हैं और जो लोग यह काम कर रहे हैं हम उनकी निंदा करते हैं। केवल वोट की राजनीति के लिए ऐसा किया जा रहा है।"
- 8 July 2025 3:30 PM IST
बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में एनकाउंटर पर दी प्रतिक्रिया
बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में एनकाउंटर पर कहा, "बिहार सरकार, मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन पहले दिन से कह रहे थे कि कार्रवाई होगी, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जिन लोगों ने हत्या की, गोली चलाने वाले कौन थे, ये सारी बातें लोगों के सामने आ गई हैं। बिहार की पुलिस व्यवस्था लगातार सख्ती से काम कर रही है। बिहार पुलिस किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेगी, सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
- 8 July 2025 3:17 PM IST
एसपी झारसुगुड़ा स्मित परमार ने विशेष टास्क को लेकर दी जानकारी
एसपी झारसुगुड़ा स्मित परमार ने बताया, "झारसुगुड़ा में विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। कल रात से छापेमारी चल रही थी। 444 लोगों को सत्यापन प्रक्रिया के लिए लाया गया है। उनकी नागरिकता के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। आने वाले दिनों में ऐसी और भी छापेमारी की जाएंगे।"
- 8 July 2025 2:54 PM IST
जरा संभलकर..बांध की जगह अस्पताल भी पहुंच सकते हैं आप
गौर तिराहा से बारहा गांव, बरबटी और आगे बरगी बांध तक जाना तो आसान है। यहां पर मार्ग कहीं खराब नहीं है लेकिन बरगी से बरगी नगर होते हुए बांध तक जा पाना बेहद पीड़ा दायक है। इस सड़क की हालत टेमर ब्रिज के आगे तो ऐसी है कि हर हिस्से में इसके परखच्चे उड़ चुके हैं।
- 8 July 2025 2:45 PM IST
इलाज के बिलों में कटौती कर दी निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने
सातों दिन व 24 घंटे सेवा देने का दावा करने वाली बीमा कंपनियां आम लोगों के साथ गोलमाल कर रही हैं। परेशान होकर बीमित कोर्ट की शरण में जा रहे हैं या फिर बीमा लोकपाल में शिकायत कर रहे हैं।
- 8 July 2025 2:35 PM IST
शिवाजी मैदान में दशहरा और दंगल पर भी लगेगा किराया
कैंट बोर्ड ने शिवाजी मैदान में दशहरा और दंगल के धार्मिक आयोजन का किराया 50 हजार रुपए प्रतिदिन कर दिया है। पहले कैंट बोर्ड द्वारा नि:शुल्क मैदान दिया जाता था।
- 8 July 2025 2:25 PM IST
बीच बाजार में चोरी, बुधवारी में दुकान का ताला तोड़कर नकदी ले उड़ा चोर
शहर के बीच बुधवारी बाजार स्थित एक दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। रविवार-साेमवार दरमियानी रात भारी बारिश के बीच रैनकोट पहनकर आए चोर ने दुकान का ताला तोड़ा और नकदी समेत कीमती सामान चुरा ले गया।
- 8 July 2025 2:15 PM IST
अस्पताल प्रबंधन की अनदेखी, गायनिक पेशेंट के पलंग के आसपास टपक रहा बारिश का पानी
जिला अस्पताल के नेत्र विभाग की पुरानी बिल्डिंग में संचालित बर्थ वेटिंग होम दयनीय हालात में है। बर्थ वेटिंग होम की छत जर्जर हो चुकी है, तेज बारिश का पानी छत से रिसकर भर्ती गर्भवती महिलाओं के पलंग के आसपास टपक रहा है।
Created On :   8 July 2025 8:00 AM IST