Breaking News: आज की बड़ी खबरें 8 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 8 July 2025 2:05 PM IST
नानी को छोड़कर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
चांद थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनीलाला से एक युवक अपनी नानी को सिवनी के ग्राम चक्कीखमरिया छोड़कर वापस लौट रहा था। इस दौरान उसका एक दोस्त भी साथ था। ग्राम सिरस के समीप किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी।
- 8 July 2025 1:55 PM IST
पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, सिंगोड़ी पुलिस ने दर्ज किया मामला
सिंगोड़ी बस स्टैंड स्थित एक होटल में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- 8 July 2025 1:45 PM IST
ऑडियो को लेकर बवाल, हर्रई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने की जांच की मांग
हर्रई थाना क्षेत्र के ग्राम तुईयापानी के आदिवासी युवक राजकुमार बट्टी के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। पीड़ित का आरोप था कि आरोपियों ने उसके साथ अमानवीय हरकत भी की थी।
- 8 July 2025 1:35 PM IST
चलते ट्रक में पीछे से भिड़ा मिनी ट्रक, चालक समेत 2 की मौत
मैहर जिले के अमरपाटन थाना अंतर्गत एनएच-30 बाइपास मार्ग में सोमवार को सुबह तकरीबन 7 बजे चलते ट्रक में पीछे से मिनी ट्रक क्रमांक एमएच 48 बीएम 1483 भिड़ गया।
- 8 July 2025 1:27 PM IST
युवक को गोली मारने के 2 और आरोपी गिरफ्तार
सिटी कोतवाली पुलिस ने महदेवा में चाय की दुकान पर धावा बोलकर तांडव मचाते हुए एक युवक को गोली मारने और दूसरे पर तलवार से हमला करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
- 8 July 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 08-जुलाई-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.74 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 7 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 30 जून 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में 0.03 प्रतिशत बढ़ी हैं।
- 8 July 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 08-जुलाई-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.40 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 7 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 जून 2025 को औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में 0.03 प्रतिशत बढ़ी हैं।
- 8 July 2025 1:00 PM IST
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना 'उनकी' संस्कृति हो सकती है, भारत माता की नहीं प्रमोद तिवारी
महाराष्ट्र से ‘भाषा’ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब देश की सियासत का केंद्र बन गया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर वे बिहार-यूपी में आएंगे तो उन्हें पटक-पटक कर पीटेंगे। निशिकांत दुबे के इस बयान पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।
- 8 July 2025 12:56 PM IST
पवई तहसील के कोटवारों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
पवई तहसील के समस्त कोटवारों ने प्रदेश कोटवार संघ के आवाहन पर अपनी ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार शिवम गौतम को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को सभी कोटवार एकत्रित होकर तहसील कार्यालय पहुंचे और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन दिया। जिस ज्ञापन में लेख किया गया है की शासन द्वारा जो वर्दी मुहैया कराई जा रही है वह घटिया किस्म की है उन्हें वर्दी न देकर राशि को उनके खाते में भेजा जाए।
- 8 July 2025 12:52 PM IST
तेज रफ्तार एम्बूलेंस सीमेण्ट से लोड खडे ट्रक से टकराई, गर्भवती महिला की मौके पर मौत, परिवार के छ: सदस्य भी घायल
पन्ना के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्ना कटनी रोड स्थित पिपरवाह ग्राम के समीप पेट्रोल पंप के पास खड़े सीमेंट से लदे एक ट्राले से तेज रफ्तार 108 एम्बुलेंस टकरा गई। इस टक्कर से प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला की मौके पर मौत हो गई। एंबुलेंस में बैठे पति और परिवार के भी अन्य पांच सदस्य घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी के अनुसार घटना 6-7 जुलाई की दरमियानी रात करीब 11:30 बजे की है। ग्राम पड़वार थाना सिमरिया की रहने वाली प्रियंका प्रजापति उम्र 27 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पन्ना लाया जा रहा था। एंबुलेंस जैसे ही अमानगंज के आगे पिपरवाह गांव के पास पहुंची वैसे ही सडक़ किनारे खड़े सीमेंट से लोड ट्रक से टकरा गई।
Created On :   8 July 2025 8:00 AM IST