Breaking News: आज की बड़ी खबरें 8 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 8 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
8 July 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 8 July 2025 12:42 PM IST

    नीतू कपूर के जन्मदिन पर बेटी रिद्धिमा का इमोशनल पोस्ट, ' मां आप सारी खुशियों की हकदार हो'

    रिद्धिमा कपूर ने अपनी मां और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर को उनके 67वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपनी मां को एक 'शानदार महिला' बताया और कहा कि वह दुनिया की हर खुशी की हकदार हैं।

  • 8 July 2025 12:35 PM IST

    ग्राम डोहली में बारिश में फूटा तालाब, बहाव में रोड भी बह, पाईपलाईन डालने में तालाब की मेढ का किया गया नुकसान

    रैपुरा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम डोहली एवं जामुनडांड के पास बना एक तालाब बारिश में बह गया और तालाब से निकलने वाले पानी का बहाव इतना तेज था कि प्रधामंत्री सडक़ योजना के अंतर्गत नई सडक़ को भी साथ में बहाकर ले गया। इससे दो गांव का सीधा संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया। लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप डाले गए थे जिसके लिए खुदाई तालाब की मेढ के पास से कर दी गई जिससे तालब कमजोर हो गया था और नतीजा हुआ कि तालाब बारिश के बहाव में बह गया।

  • 8 July 2025 12:28 PM IST

    सिनेमा के ‘गुरु दत्त’ मौत के बाद भी फिल्मों ने दिलाई प्रशंसा, दर्दनाक था अंत

    हिंदी सिनेमा की चमक-दमक, स्टारडम, शान-ओ-शौकत और धन-दौलत की चकाचौंध बाहरी दुनिया को भले ही मंत्रमुग्ध कर दे, लेकिन इसके भीतर एक ऐसी गहराई छिपी है, जो सवालों, संवेदनाओं और मानवीय संघर्षों से भरी पड़ी है। गुरु दत्त, भारतीय सिनेमा के एक ऐसे सितारे थे, जिन्होंने इस चमकती दुनिया के पीछे छिपे दर्द, प्रेम और सामाजिक सच्चाइयों को अपनी फिल्मों के माध्यम से उजागर किया।

  • 8 July 2025 12:20 PM IST

    पवित्र नगर मंच ने कलेक्टर का किया अभिनंदन

     पवित्र नगर मंच पन्ना हरछठ एवं जन्माष्टमी पर पन्ना में आयोजित होने वाले उत्सव को राज्य स्तरीय मेला सूची मेंं शामिल होने पर उत्साहित है। मंच की ओर से आज जिलेवासियों की इस मांग के पूरे हो जाने पर जिले के कलेक्टर सुरेश कुमार से मिले सहयोग के प्रति आभार जताते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पवित्र नगर मंच के संयोजक अध्यक्ष कैलाश मोदी ने कहा कि पन्ना के श्री बल्देव जी मंदिर में आयोजित हरछठ महोत्सव और पन्ना के श्री जुगल किशोर जी मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी पर्व धार्मिक उत्सव के साथ ही ऐतिहासिक एवं प्राचीन महत्व रहा है। आयोजित दोनों उत्सव पन्ना ही नहीं अपितु बुंदेलखण्ड के श्रद्धालुओं के लिए अति महत्व रखने वाले पर्व है। हरछठ एवं जन्माष्टमी के महोत्सव के आयोजन को राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय पहचान प्राप्त हो यह भाव जिलेवासियो का रहा है और इसी उद्देश्य के साथ पवित्र नगर मंच पन्ना के संयोजन में नगरवासियों द्वारा १० अगस्त २०२२ से दोनो पर्वाे को राज्य स्तरीय आयोजन की सूची में शामिल किए जाने को लेकर निरंतर अभियान चलाया गया इस अभियान के पूर्ण होने में जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिला प्रशासन का सराहनीय सहयोग मिला। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बुंदेलखण्ड के गौरव दोनों पर्वाें को राज्य स्तरीय मेला सूची मेंं शामिल किए जाने के आदेश जारी किए गए जिसके परिणाम स्वरूप १९ फरवरी को शासन स्तर पर पन्ना में आयोजित हरछठ महोत्सव एवं जन्माष्टमी उत्सव को राज्य स्तरीय आयोजन की मेला सूची में शामिल किया जा चुका है जिससे पन्ना नगर के साथ ही जिले के धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान समूचे देश में स्थापित होगी साथ ही साथ जिले में धार्मिक पर्यटन के विकास से रोजगार के अवसर भी निर्मित होगें। कलेक्टर के सम्मान कार्यक्रम में कैलााश मोदी के साथ संरक्षक योगेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र यादव, वीरभानू धामी, जीतेन्द्र यादव, डॉ. केशव सम्राट मोदी, दिनेश कुमार अग्रवाल, रामहित साहू, उत्कर्ष गर्ग आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। 

  • 8 July 2025 12:00 PM IST

    अकाली दल के नेता की गिरफ्तारी मामले पर अगली सुनवाई 29 को

    बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने कोई राहत नहीं दी है। मजीठिया पर 540 करोड़ रुपए की ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।

  • 8 July 2025 11:55 AM IST

    IMD ने दिल्ली में 'येलो अलर्ट' जारी किया

    IMD ने दिल्ली में मंगलवार के लिए बारिश और आंधी की संभावना के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के बुलेटिन के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 85 दर्ज किया गया है।

  • 8 July 2025 11:40 AM IST

    चमोली में बादल फटा, मोक्ष नदी उफान पर

    देश के कई राज्यों में जबरदस्त बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं मंगलवार को चमोली जिले में बादल फटने की जानकारी मिल रही है। विकासखंड नंदानगर के ग्राम धुरमा में मंगलवार सुबह बादल फटा गया, जिसके बाद मोक्ष में नदी भारी उफान देखने को मिल रहा है, निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है।

  • 8 July 2025 11:30 AM IST

    छांगुर बाबा के साथ रहने वाली नीतू की कोठी पर चला बुलडोजर

    उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण गैंग चलाने वाले जमालुद्दीन उर्फ ​​छांगुर बाबा की आलीशान कोठी पर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। वहीं आज बाबा के साथ रहने वाली नीतू नवीन रोहरा पति नवीन रोहरा के आवास पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। 

  • 8 July 2025 11:20 AM IST

    सोने की चमक बढ़ी

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में हलचल बनी रहती है। कभी इन धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिलती है तो कभी गिरावट रहती है। फिलहाल, यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में 500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की ​तेजी देखने को मिली है।22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,600 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,900 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है।

  • 8 July 2025 11:11 AM IST

    चांदी की कीमत में तेजी

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में हलचल बनी रहती है। कभी इन धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिलती है तो कभी गिरावट रहती है। फिलहाल, चांदी की कीमत में बीते दिन के मुकाबले करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,10,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

Created On :   8 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story