Breaking News: आज की बड़ी खबरें 8 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 8 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
8 July 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 8 July 2025 11:01 AM IST

    कई शहरों में बदल गए ईंधन के दाम

    आज चेन्नई में पेट्रोल 100.80 रुपए और डीजल 92.39 रुपए प्रति लीटर है। वहीं पटना में पेट्रोल 105.80 रुपए और डीजल 92.02 रुपए प्रति लीटर है। भुवनेश्वर में पेट्रोल 101.11 रुपए और डीजल 92.69 रुपए प्रति लीटर है। गुड़गांव में पेट्रोल 95.56 रुपए और डीजल 88.02 रुपए प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 94.66 रुपए और डीजल 87.76 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, लखनऊ में पेट्रोल 94.92 रुपए और डीजल 87.61 रुपए प्रति लीटर है।

  • 8 July 2025 10:50 AM IST

    कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

    कच्चे तेल की कीमत में बीते दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (08 जुलाई 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 69.27 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, सोमवार को इसकी कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई थी और यह 67.98 डॉलर प्रति बैरल पर था।

  • 8 July 2025 10:40 AM IST

    भारतीय रुपया में बढ़त

    भारतीय रुपया में मंगलवार को पिछले बंद के मुकाबले 23 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 85.71 पर जा पहुंचा। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 85.58 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.86 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

  • 8 July 2025 10:30 AM IST

    निफ्टी 25440 के नीचे

    कमजोर एशियाई बाजारों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (08 जुलाई 2025, मंगलवार) मामूली गिरावट के साथ खुला। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 23.20 अंक यानि कि 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,438.10 के स्तर पर खुला।

  • 8 July 2025 10:21 AM IST

    सेंसेक्स में 82 अंकों की गिरावट

    कमजोर एशियाई बाजारों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (08 जुलाई 2025, मंगलवार) मामूली गिरावट के साथ खुला। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 82.84 अंक यानि कि 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,359.66 के स्तर पर खुला।

  • 8 July 2025 10:09 AM IST

    पीएम नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बताया 'ट्यूमर', बोले- हमने उसे हटा दिया

    रान के साथ युद्धविराम की घोषणा के कुछ दिन बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान आया है। नेतन्याहू ने कहा कि हमने ईरान के परमाणु और मिसाइल खतरों के ‘ट्यूमर’ को हटा दिया है, लेकिन निगरानी जरूरी है।

  • 8 July 2025 9:54 AM IST

    छत्तीसगढ़ झरने में बढ़ते जलस्तर में फंसे पांच पर्यटक

    छत्तीसगढ़ के देवपहाड़ी झरने पर पिकनिक के लिए गए पांच पर्यटक अचानक नदी के पानी का स्तर बढ़ने से तेज बहाव में फंस गए। यह झरना अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। जानकारी के मुताबिक, दो लड़के और तीन लड़कियां देवपहाड़ी नदी के बीच फंसे हैं और तेज बहाव के कारण वापस नहीं आ पा रहे हैं। सूचना मिलने पर लेमरू पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया। पर्यटकों को निकालने के लिए एक विशेष बचाव टीम भी भेजी गई है।

  • 8 July 2025 9:37 AM IST

    'मदर इंडिया' का जिक्र कर बोलीं काजोल- 'सिनेमा में मां के किरदार समाज के साथ बदले हैं'

    अभिनेत्री काजोल अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मां' में दमदार भूमिका में नजर आईं। उन्होंने बॉलीवुड में मां की छवि के बदलाव पर खुलकर बात की। अभिनेत्री का मानना है कि सिनेमा में मां के किरदार समाज के साथ-साथ बदले हैं। उन्होंने बताया कि पहले निरूपा रॉय और नरगिस जैसे किरदारों से लेकर अब उनकी फिल्म 'मां' तक, मां के किरदारों को अब मजबूत और कमजोर दोनों रूपों में दिखाया जा रहा है।

  • 8 July 2025 9:32 AM IST

    टेक्सास में बाढ़ से अब तक 100 मौत, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जताया दुख

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अमेरिका के टेक्सास राज्य में बाढ़ के कारण हुई मौतों से दुखी हैं। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र महासचिव को टेक्सास में हाल ही में आई बाढ़ के कारण जानमाल के नुकसान, खासकर बड़ी संख्या में बच्चों की मौत पर गहरा दुख है। यह त्रासदी उस समय हुई, जब हॉलिडे वीकेंड के दौरान उत्सव का माहौल होना चाहिए था।"

  • 8 July 2025 9:26 AM IST

    पर्यावरण और वैश्विक स्वास्थ्य के विषय पर पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को दिया खास संदेश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण और वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा पर पूरी दुनिया को एक खास संदेश दिया है। उन्होंने ब्रिक्स समिट में पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे अहम विषयों को प्राथमिकता देने पर खुशी जताई। प्रधानमंत्री ने कहा कि पृथ्वी का स्वास्थ्य और मनुष्य का स्वास्थ्य एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। साझा चुनौतियों का हल सिर्फ साझे प्रयासों से ही संभव है। इस दौरान पीएम मोदी ने कोविड महामारी का उदाहरण दिया।

Created On :   8 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story