Breaking News: आज की बड़ी खबरें 8 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 8 July 2025 8:52 AM IST
महाराष्ट्र को अनैतिक बनाने की राजनीति कर रही भाजपा सचिन सावंत
महाराष्ट्र के धुले में कांग्रेस प्रदेश महासचिव सचिन सावंत ने सैनिक स्वराज्य संस्था (यानी शहरी स्थानीय स्वराज्य संस्था) के आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को बैठक की। इसे नागरी स्थानिक स्वराज्य संस्था भी कहते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जो सरकार चल रही है, वह भ्रष्टाचार की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश को अनैतिक बनाने की राजनीति कर रही है।
- 8 July 2025 8:47 AM IST
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद चिराग पासवान ने क्यों छोड़ा बिहार प्रिंस राज
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि हम बिहार आना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग हैं जो आने नहीं देते हैं।
- 8 July 2025 8:33 AM IST
ब्रासीलिया में पीएम मोदी सांबा रेगे, शिव तांडव स्तोत्र और शास्त्रीय नृत्य से किया गया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के बाद मंगलवार को ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे। यहां पीएम मोदी का स्वागत पारंपरिक सांबा रेगे की संगीतमय प्रस्तुति से किया गया। इसके बाद होटल पहुंचने पर शिव तांडव स्तोत्र पाठ और भारतीय शास्त्रीय नृत्य का भावपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे "यादगार स्वागत" बताया और प्रवासियों की अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रशंसा की।
- 8 July 2025 8:22 AM IST
गुजरात भरूच में जन औषधि केंद्र मरीजों के लिए बना संजीवनी, पीएम मोदी का जताया आभार
गुजरात के भरूच जिले के श्रवण चौकड़ी इलाके में स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस केंद्र पर रोजाना सैकड़ों मरीज पहुंचते हैं, और इसका कारण है, यहां बेहद कम दाम पर उपलब्ध जरूरी जेनरिक दवाएं हैं।
- 8 July 2025 8:07 AM IST
मुंबई सहार पुलिस स्टेशन में आरोपी ने की आत्महत्या, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच
मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन के लॉकअप में एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। मृतक की पहचान अंकित राय के रूप में हुई है, जो एयरपोर्ट इलाके में स्थित एक होटल में शेफ के रूप में कार्यरत था।
- 8 July 2025 8:06 AM IST
एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने कहा, महाराष्ट्र में रहना है तो मराठी बोलनी होगी
महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बयानों से सियासत गर्म हो गई है। भाजपा के इन दिग्गजों के बयानों पर अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अमोल मिटकरी का बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में रहना है तो मराठी बोलनी होगी।
Created On :   8 July 2025 8:00 AM IST