कर्नाटक चुनाव के रिजल्ट आने के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

कर्नाटक चुनाव के रिजल्ट आने के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
कर्नाटक विधानसभा रिजल्ट के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 224 सीटों वाले कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली है। फिलहाल कांग्रेस 129 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कर्नाटक की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी को यहां पर 66 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। जोकि पिछले चुनाव से कहीं कम है। इसके अलावा प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी जेडीएस इस बार के चुनाव में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। इस बीच सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है। कई नेता, कार्यकर्ता और सोशल मीडिया यूजर ट्वीट कर बीजेपी को घेरने में लगे हुए हैं। तो वहीं कई लोग मीम्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वे सभी मीम्स जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Created On :   13 May 2023 7:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story