पंजाब चुनाव विधानसभा 2027: आम आदमी पार्टी ने दूसरी कैंडिडेट लिस्ट जारी की, 31 उम्मीदवारों का ऐलान, इन MLA का कटा टिकट

आम आदमी पार्टी ने दूसरी कैंडिडेट लिस्ट जारी की, 31 उम्मीदवारों का ऐलान, इन MLA का कटा टिकट

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की नजदीकियों को देखते हुए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने दूसरी कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी है, इसमें 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर नॉर्थ जैसी अहम सीटें हैं। आम आदमी पार्टी ने सुजानपुर से सरवन सलारिया, पठानकोट से रोहित स्याल, गुरदासपुर से रमन बहल, दीना नगर से शमशेर सिंह और कादियान से गुरिकबाल सिंह महल को टिकट दिया है।

इन विधायकों का कटा टिकट

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां (लंबी), अनमोल गगन मान (खरड़), डॉ. चरणजीत सिंह (चमकौर साहिब), अमित रतन कोटफत्ता (बठिंडा ग्रामीण), और लालजीत सिंह भुल्लर (पट्टी)

आप ने इन नए चेहरों को दिया मौका

संगरूर सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर (बरनाला), होशियारपुर सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल (फगवाड़ा), और अभिनेत्री सोनिया मान (राजा सांसी)

पट्टी विधानसभा सीट से विधायक और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर फिलहाल जेल में हैं। उनकी सीट पर अब AAP ने दूसरे प्रत्याशी को उतार दिया है। बसपा से आम आदमी पार्टी में आए जसवीर सिंह गढ़ी को रोपड़ की चमकौर साहिब सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। मोहाली में खरड़ विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री और गायिका अनमोल गगन मान का टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह परमिंदर सिंह गोल्डी को प्रत्याशी बनाया गया है।

बठिंडा ग्रामीण से विधायक अमित रतन कोटफट्टा की जगह गोपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। फाजिल्का जिले की अबोहर विधानसभा सीट पर शराब व्यापारी शिवलाल डोडा की बहू सुहानी डोडा को आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

घोषित सभी 31 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

सुजानपुर- स्वर्ण एस. सलारिया

पठानकोट- रोहित स्याल

गुरदासपुर- रमन बहल

दीना नगर- शमशेर सिंह

कादियां- गुरइकबाल सिंह महल

फतेहगढ़ चूड़ियां- हरजोबनजीत सिंह रंधावा

राजा सांसी- सोनिया मान

मजीठा- तलबीर सिंह गिल

अमृतसर उत्तर- करमजीत सिंह रिंटू

पट्टी- जसकंवर सिंह गिल

भुलत्थ- एडवोकेट हरसिमरन सिंह

कपूरथला- दविंदर पाल सिंह रंगा

फगवाड़ा- डॉ. राज कुमार चब्बेवाल

फिल्लौर- हरजोत कौर लोहटिया

शाहकोट- बलवीर सिंह पाला जलालपुर

जालंधर सेंट्रल- नितिन कोहली

जालंधर उत्तर- विनीत धीर

जालंधर कैंट- दीपक बाली

आदमपुर- पवन कुमार टीनू

मुकेरियां- सरबजोत सिंह साबी

नवांशहर- रॉबी कंग

चमकौर साहिब- जसवीर सिंह गढ़ी

खरड़- परमिंदर सिंह गोल्डी

दाखा- डॉ. केएनएस कंग

जगराओं- सरवजीत कौर मानुके

अबोहर- डॉ. सुहानी डोडा

बल्लूआना- अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर

लंबी- रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां

बठिंडा ग्रामीण- गोपाल सिंह

बरनाला- गुरमीत सिंह मीत हेयर

शुतराना- वनिंदर कौर लूम्बा

Created On :  

Tags

Next Story