अहमदाबाद विमान हादसा: गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन, BJP प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने की पुष्टि

- अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश
- हादसे में 204 लोगों की हुई मौत
- गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का भी निधन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन हो गया है। गुजरात में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पुष्टि की। अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट लंदन जा रही थी। इस प्लेन में रूपाणी अपनी बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे।
पूर्व सीएम विजय रुपाणी का निधन
रूपाणी के निधन पर भाजपा चीफ सीआर पाटिल ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कि वो अपने परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे, वो इस हादसे का शिकार हो गए। भगवान उनकी भी आत्मा को शांति दे। बता दें, पूर्व सीएम विजय रूपाणी की पत्नी लंदन से और बेटा अमेरिका से अहमदाबाद के लिए निकले हैं। हादसे का शिकार इस विमान में 12 क्रू मेंबर्स सहित 242 लोग सवार थे।
हादसे में जिंदा बचा एक शख्स
एक शख्स ने अहमदाबाद विमान हादसे में जिंदा बचे 40 वर्षीय विश्वास कुमार रमेश की जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी। उन्होंने बताया कि शख्स का अस्पताल में इलाज जारी है। प्लेन उड़ान भरने के चंद मिनट में ही एक बिल्डिंग पर जा गिरा और क्रैश हो गया।
242 लोगों में 169 भारतीय, 7 पुर्तगाली, 53 ब्रिटिश और एक कनाडाई नागिरक प्लेन में सवार थे। अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में ये हादसा हुआ जो एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
Created On :   12 Jun 2025 7:34 PM IST