साऊदी अरब में 90 वर्षीय बुजुर्ग पांचवी बार बना दूल्हा, जताई आगे भी निकाह करने की इच्छा

साऊदी अरब में 90 वर्षीय बुजुर्ग पांचवी बार बना दूल्हा, जताई आगे भी निकाह करने की इच्छा
  • साऊदी अरब में 90 वर्षीय बुजुर्ग पांचवी बार बना दूल्हा
  • साऊदी अरब में निकाह का अजीबोंगरीब मामला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोगों में शादी करने को लेकर तरह-तरह की राय होती हैं। कई लोग शादी करने से बचते नजर आते हैं तो वहीं कुछ लोग बुढ़ापे में शादी करके दुनिया में चर्चा का विषय बन जाते हैं। शादी से जुड़ा एक ऐसा ही दिलचस्प मामला साऊदी अरब से सामने आया है, जहां 90 वर्ष के एक बुजुर्ग ने 5वीं शादी की है। अपने 5वें निकाह के साथ यह बुजर्ग शहर का सबसे उम्रदराज दूल्हा बनकर साऊदी की मीडिया में सूर्खियों में बना हुआ है। आइए जानते हैं इस शख्स की पांचवी बार निकाह करने को लेकर क्या राय है?

साऊदी के अफीफ प्रांत का रहने वाला है बुजर्ग

इस 90 वर्षीय बुजर्ग का नाम नादिर बिन दहैम वाहक अल मुर्शीदी अल ओताबी है, जो 5वीं बार दुल्हा बना है। अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग 90 वर्ष के बुजर्ग को बधाई दे रहे थें। 90 वर्षीय बुजुर्ग फिलहाल अपनी पत्नि के साथ हनीमून मना रहा है। जब इस अम्रदराज व्यक्ति से पांचवी बार शादी करने का कारण पूछा गया तो उसका कहना था कि वह शादी करने को सुन्नत मानता है जिसे इस्लाम धर्म में पैंगबर मोहम्मद की ओर से परंपराएं और प्रथाएं बताई गई हैं। बुजर्ग ने कहा कि अविवाहित लोगों को शादी करनी चाहिए।

फिर से दुल्हा बनने की जताई इच्छा

उम्रदराज व्यक्ति का कहना है कि वह 5वीं शादी के बाद एक बार फिर से दुल्हा बनना चाहता है। बुजर्ग का कहना है कि शादी करने से जिंदगी खुशहाल रहती है और संसार में समृद्धि आती है। उसका मानना है कि वैवाहिक जीवन शक्ति प्रदान करता है और अल्लाह के लिए यह विश्वास का काम और गर्व का विषय होता है। इतना ही नही, उसने अपनी सेहत का श्रेय शादी को ही दिया है। उम्रदराज व्यक्ति का कहना है कि युवाओं को शादी करने से हिचकिचाना बिल्कुल भी नही चाहिए।

Created On :   21 July 2023 6:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story