अमेरिका में टॉवर की बल्ब चेंज करने के लिए शख्स को मिलते है 16 लाख रुपए, जानें कितना जोखिम भरा है यह जॉब

अमेरिका में टॉवर की बल्ब चेंज करने के लिए शख्स को मिलते है 16 लाख रुपए, जानें कितना जोखिम भरा है यह जॉब
टॉवर की बल्ब चेंज करने के लिए शख्स को मिलते है 16 लाख रुपए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में ज्यादा पैसे कमाने की चाह आखिर किसे नही होती? लोग ज्यादा पैसा कमा सकें इसके लिए वह एक अच्छी जॉब खोजते हैं। जिसमें उन्हें ज्यादा पैसा मिल सकें और वे एक वेल सेटल्ड लाइफ भी जी सकें। हालांकि, कुछ जॉब्स ऐसी भी होती हैं, जिसमें लोग कम समय में ज्यादा पैसा कमाकर लखपति तो बन जाते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें कई तरह के खतरे को मोल लेना पड़ जाता हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स की जॉब के बारे में बताएंगे, जिसकी सैलरी के बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं इस शख्स के जॉब के बारे में की यह शख्स क्या करता है।

अमेरिका का रहने वाला है शख्स

इस शख्स का नाम केविन सचमिड्स है, जो अमेरिका के डकोटा का रहने वाला है। केविन VIKOR टेलिकंस्टक्रशन कंपनी के टावर की बल्ब बदलने का काम करता है। जिसमें उनकी एक बार बल्ब बदलने की सैलरी 16 लाख है। केविन को बल्ब चेंज करने वाला ये काम हर 6 महीने में एक बार करना होता है। इस काम को करने के लिए केविन को 1500 फीट लंबे टावर पर चढ़कर बल्ब चेंज करना होता है। टावर की हाइट ज्यादा होने के कारण प्लेन और फ्लाइट के टकराने का खतरा बड़ जाता है। जिस वजह से टावर पर लाल रंग की लाइट लगाई जाती है। जिसके बाद पायलट इस लाइट को देख कर अलर्ट हो जाता है और प्लेन टावर से क्रैश नही हो पाता है।

जोखिमों के बावजूद जॉब से है प्यार

केविन की यह जॉब काफी जोखिमों से भरी हैं। यदि टावर चढ़ते समय जरा सा भी लापरवाही हुई तो केविन का सीधे मौत के मुंह में जाना तय है। हालांकि, इन खतरों के बावजूद भी केविन को अपनी जॉब से काफी ज्यादा प्यार है। केविन का कहना है कि टावर पर चढ़ाई करते समय ऊंचाई से नजारा देखना काफी मजेदार लगता है। केविन के अनुसार, इस जॉब में उन्हें अच्छी सैलरी के साथ मेन्टल पीस भी मिलता है। हर 6 महीने में एक बार चढ़ाई के लिए उनके एकाउंट में 16 लाख ट्रांसफर किये जाते हैं।

टॉवर पे चढ़ाई का वीडियो हुआ था वायरल

केविन ने बताया कि वह अपने जॉब के अलावा किसी और टॉवर की चढ़ाई नही करते है, क्योंकि यह काफी रिस्की होता है। एक अच्छा टावर क्लाइम्बर होने के बावजूद केविन साल में केवल दो बार ही बल्ब चेंज करने के लिए टॉवर पर चढ़ते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले ही उनका टॉवर पर चढ़कर बल्ब बदलने वाला वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसके बाद लोगों को उनका ये वीडियो काफी ज्यादा दिलचस्प लगा था। इसके बाद वीडियो पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन भी सामने आए। कई यूजर्स ने केविन से जॉब अप्लाई करने के लिए भी पूछा था तो वहीं कई यूजर्स ने इस जॉब को काफी रिस्की बताया था।

Created On :   7 Aug 2023 6:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story