अजब गजब: डॉक्टर की सलाह पर शख्स ने कराई सर्जरी , बाद में हुआ ऐसा हाल, बिजनेस से लेकर पत्नि तक ने छोड़ा साथ

डॉक्टर की सलाह पर शख्स ने कराई सर्जरी , बाद में हुआ ऐसा हाल, बिजनेस से लेकर पत्नि तक ने छोड़ा साथ
  • व्यक्ति ने डॉक्टर की सलाह पर करावाई सर्जरी
  • मगर हो गया बुरा हाल
  • हालात देख छोड़कर चली गई पत्नि

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में कई लोगों के पास ऐशो आरम होते हुए भी उनका भाग्य साथ नहीं देता हैं। फिर चाहे वह उसे बदलने के लिए लाख कोशिश ही क्यों न कर लें। उनके साथ कुछ अच्छा हो ही नहीं पाता हैं। उनकी जिंदगी में पैसा होते हुए भी उन्हें दुखों का ही सामना करना पड़ता हैं। कुछ ऐसी ही एक व्यक्ति के साथ भी हुआ है. उसके पास दुनिया की हर वो चीज थी जिसे हासिल करने के लिए आम आदमी कल्पना करता है। वह एक खुशहाल जिंदगी जी रहा था। मगर, एक सर्जरी ने उसकी किस्मत को उलटफेर करके रख दिया।

हम आपको जिस शख्स के बारे में बता रहे उसका नाम रोडनी विनचेस्टर है। जिसकी उम्र 55 साल की है। रोडनी पेशे से एक बिल्डर थे। एक दिन वह डॉक्टर के पास सर्जरी कराने के लिए हॉस्पिटल गय़ा था। मगर, वहां पर उसके साथ कुछ ऐसा घटित हुआ जिससे उसकी पूरी लाइफ खराब हो गई थी। ऐसे में उसका थोड़ा बुहत जो बिजनेस बचा हुआ था वो तो नुकसान में गया ही। साथ ही उसके परिवार से रिश्ता भी टूट गया।

डॉक्टर की सर्जरी से हुआ बुरा हाल

इस बारे में डेली मेल की ओर से रिपोर्ट पब्लिश की गई है। खबर के अनुसार, रोडनी विनचेस्टर इंग्लेड के थेटफोर्ड में रहते थे। एक दिन रोडनी को अपने घुटने में तक्लीफ महूसस होना शुरू हो गई थी। जिसके बाद वह डॉक्टर को दिखाने के लिए पास के किसी अस्पताल में चले गए। डॉक्टर जेरेमी पार्कर ने उनके घुटने का चेकअप करने के बाद उन्हें रूटीन सर्जरी कराने की सलाह दी। जिसके सहायता से उनके घुटने को फिक्स किया जाता। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर की राय पर सर्जरी करवा ली थी। मगर, इससे उनकी परेशानी दूर होने के बजाए और भी ज्यादा बढ़ गई। दरअसल, डॉक्टर ने सर्जरी के नाम पर रोडनी के घुटने के पूरे जोड़ को हटा दिया। इस सर्जरी के बाद से रोडनी की स्थिति काफी ज्यादा खराब होती चली गई थी। उनकी हालात ऐसी हो गई कि उनका ठीक तरह से चल पाना भी मुश्किल हो गया था। ऐसे में जब उन्हें इस बारे में मालूम चला कि वह इस सर्जरी के बिना ही ठीक हो जाते। तो वह काफी ज्यादा पछताने लगे थे।

पत्नि ने छोड़ा साथ

इस सर्जरी के बाद मानों रोडनी के सर पर दुखों के पहाड़ टूट गया था। इस स्थिति में उनके सारे बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टस् की डील बर्बाद हो गई। साथ ही उनकी हालात देख पत्नि भी दूर चली गई। ऐसे में उनके तीन बच्चों की देखरेख की सारी जिम्मेदारी उन पर आ गई थी। उनके 16, 11 और 7 साल के बच्चों की स्कूल की फीस, कपड़े नहीं थे। यहां तक के पैसे खान पीने तक के पैसे खत्म हो गए थे। रोडनी ने इस हालात में दो साल तक कई चुनौतियां और मुशिकल हालातों का सामना किया था जिसके बाद रोडनी को सरकार की ओर से फ्री फूड पैकेज दिए गए। इसके अलावा सरकार ने उनके घुटने का मुआवेजे के तौर पर फ्री में इलाज भी करवाय था। अब रोडनी की जिंदगी पहले के मुकाबले बिल्कुल भी अच्छी नही रहीं है। मगर, ज्यादा खराब भी नहीं है।

Created On :   12 Feb 2024 10:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story