यह कैसा रहस्यमयी समुद्र, जहां देखते ही हो जाता है पानी गायब

यह कैसा रहस्यमयी समुद्र, जहां देखते ही हो जाता है पानी गायब
चांदीपुर बीच अपनी शांति और मनोरम दृश्यों के चलते भारी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में कई ऐसी अजीबो-गरीब जगह हैं, जिनके बारे में आज तक कोई समझ नहीं पाया है। हजारों साल कोशिश करने के बाद भी वैज्ञानिक इन रहस्यों की जड़ तक नहीं पहुंच पाए हैं। हम आज आपको ऐसी ही एक विचित्र जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। ओडिशा का चांदीपुर समुद्री तट भी एक रहस्यमयी जगह है। यहां हैरानी वाली बात यह है कि इसका पानी अचानक आंखों के सामने से गायब हो जाता है और कुछ देर बाद फिर दिखाई देने लगता है। यह बीच ओडिशा के एक शहर बालासोर के पास स्थित है। चांदीपुर बीच अपनी शांति और मनोरम दृश्यों के चलते भारी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

कहां स्थित है चांदीपुर बीच

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से कुछ दूरी पर स्थित यह समुद्र तट बड़ा अद्भुत है। यह बालासोर स्टेशन से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बता दें कि इस रहस्यमयी चांदीपुर बीच का पानी कुछ घटों के लिए गायब हो जाता है और फिर वापस लौट आता है।

यहां हर दिन होती है विचित्र घटना

इस तट पर पानी गायब होने और वापस दिखाई देने के कारण यह बीच लुका छुपी या हाइड एंड सीक के नाम से भी जाना जाता है। यह चांदीपुरा बीच रसीला तटीय वनस्पति और कैसुरीना पेड़ से घिरा हुआ हैं। यहां पर हर दिन कोई न कोई विचित्र घटना घटती है, जहां समुद्र अपना पानी ज्वार (Tide) के समय दिन में दो बार पीछे छोड़ देता है और फिर उच्च ज्वार (High Tide) के दौरान वापस लौट आता है। चांदीपुर बीच के लिए यह घटना आम हो चुकी है। इस दौरान ज्वार पीछे हटने का कोई भी निश्चित समय नहीं है। भले ही घटना चंद्रमा चक्र पर निर्भर करती है, लेकिन पानी का गायब हो जाना और फिर वापस आना रोज होता है।

Created On :   6 May 2023 4:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story