यहां साल में तीन दिन 'बकरा' होता है King और 'स्कूल की लड़की' उसकी Queen

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। जान बचाने वाला हमेशा मारने वाले से बड़ा होता है कुछ यही सोच आयरलैंड के छोटे से शहर किलॉरग्लिन के लोगों की भी है, तभी वे 400 साल पहले के इतिहास को याद करते हुए एक बकरे को 3 दिन के लिए राजा बनाते है और स्कूल में पढऩे वाली किसी लड़की को उसकी रानी बना दिया जाता है। ये एक ऐसी अनोखी परंपरा है जिसे सुनकर आश्चर्य होता है।
किलॉरग्लिन में हर वर्ष एक पशु मेला लगता है जिसको "पक" मेला के नाम से जाना जाता है। इस मेले में कुछ दिनों के लिए एक पहाड़ी को शहर का राजा माना लिया जाता है। मान्यताओं और कहानियों के अनुसार 17वीं शताब्दी में एक राजा था। उसका नाम ऑलिवर क्रॉमवेल था। वह एक बार एक युद्ध पर गया था। जहां उसकी जान एक बकरे ने बचाई थी। तभी से बकरे के सम्मान में हर वर्ष इस मेले का आयोजन किय जाता है।
आज भी यहां के लोग प्राचीन परम्परा को निभा रहे हैं। हर साल यह मेला 10 अगस्त से 12 अगस्त तक आयोजित किया जाता हैं। राजा बकरे की ताजपोशी के लिए 12 मीटर ऊंचा स्टेज बनाया जाता हैं। चौकानें वाली बात ये है कि इस मेले में बकरे की रानी स्कूल में पढ़व् वाली कोई लड़की होती है। तीन दिन चलने वाले इस मेले में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां होती हैं।


Created On :   14 Aug 2017 4:58 PM IST