यहां गायों को उठा ले जाते हैं एलियंस, लोगों का करते हैं 'अपहरण'

Ajab-Gajab: Here the aliens take away the cows, abduct people
यहां गायों को उठा ले जाते हैं एलियंस, लोगों का करते हैं 'अपहरण'
अजब गजब यहां गायों को उठा ले जाते हैं एलियंस, लोगों का करते हैं 'अपहरण'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया रहस्यों से भरी हुई है और इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो हमारी समझ से परे होते हैं। कई बार हमने एलियंस के बारे में सुना है, इससे जुड़ा एक किस्सा अमेरिका में मैक्सिको शहर के पास एक गांव में मेक्सिकन जनजातीय ने बयां किया है। पिछले 60 वर्षों से यहां निवास कर रहे इन लोगों ने एक अजीबोगरीब कहानी को बयां किया है, ​जो कि सभी को हैरान करने वाली है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने गांव के पास अर्चुलेटा मेसा पर्वत की तरफ से रोशनी निकलते देखी है और अजीब तरह की आवाजें सुनाई देती हैं।

गांव की जनजातीय का दावा है कि वह और कोई नहीं बल्कि एलियंस ही है। जो उनकी गायों को स्पेसक्राफ्ट के माध्यम से उठा ले जाते हैं या उन्हें काटते हैं। जनजातीय समाज के लोग बहुत डरे हुए हैं। क्योंकि उनके गांव के लोगों का अपहरण भी एलियंस कर रहे हैं। जैसे-जैसे यह खबर दूर-दराज के लोगों तक फैली वह जानकर दंग रह गए।

वेसुवियस ज्वालामुखी, जिसकी भाप ने ही 10 हजार जानें ले लीं

क्या सच में एलियंस होते हैं?
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एलियंस को लेकर अफवाहें वर्ष 1970 के मध्य दशक से ही शुरु हुई हैं। इस प्रकार की अफवाहों को लेकर अमेरिकी सरकार के एक सुरक्षा अधिकारी ने स्थानीय पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा था। पुलिस डिटेक्टिव का कहना है कि मैक्सिको के डल्से शहर में सभी लोगों को एलियंस के बारे में पता है और इस बात का अहसास हमें भी है।

एलियंस क्यों उठाते है गायों को
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक महिला ने बताया कि उसने एक यूएफओ की प्रकाश किरणें देखीं और उसने गायों को उठाते हुए भी देखा। महिला ने कहा कि जब वह अपने बच्चे के साथ कार से घर जा रही थी उसी समय एक ग्रे एलियंस दे द्वारा गाय को उठाते देखा। वह इस घटना को देख हैरान रह गई। कई घंटों तक वह कार में कैद रही। एलियंस गायों को उठा ले जाते हैं और उन्हें काट देते हैं। 

महिला और बच्चे को भी एलियंस उठा ले गए थे। उनके कपड़े उतारकर जांच की गई। वहीं महिला ने वहां एक कंटेनर को देखा जिसमें कटे इंसानों को रखा गया था। रहस्य की बात यह है कि आखिर ये एलियंस कहां रहते हैं? क्या करते हैं? यह इंसानों का अपहरण क्यों करते हैं? क्या एलियंस का भोजन इंसान व गाय है? इस प्रकार के कई सवाल आपके मन में उमड़ रहे होंगे।

सुरक्षा में तैनात पुलिस को मिली अजीब जिम्मेदारी, सब काम छोड़ गधे ढूंढेगी स्पेशल टीम

इंसान और एलियंस का सच
मैक्सिको के मेक्सिकन जनजातीय ने एलियंस को लोगों का अपहरण करते हुए देखा। वह इंसान को अंडरग्राउंड स्थान पर ले जाते हैं। नयू मैक्सिको के जिकारिला अपाचे नेशन के लोगों के ज्यादातर जानवर घायल अवस्था में हैं। वहां के लोगों ने अंडे के आकार का एक स्पेसक्राफ्ट को देखा था।

बता दें कि एलियंस के अस्तित्व को लेकर कई लोग पृथ्वी पर एलियंस और यूएफओ को देखने का दावा कर चुके हैं लेकिन किसी के पास इस बात का सबूत नहीं है। मेक्सिकन जनजातीय के द्वारा एलियंस को अमेरिका के सीक्रेट आर्मी बेस पर आते-जाते देखा। लेकिन कोई पुख्ता सबूत किसी के पास नहीं है। हर कोई देखने का दावा करता है पर असल में सच का कोई अता-पता नहीं।

Created On :   31 Dec 2021 10:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story